Shahi Global Hospital: गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राकेश यादव (30 वर्ष) की हार्निया के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर विरोध जताया और न्याय की मांग की
यह है पूरा मामला
भाजपा के जिला मंत्री बलबीर यादव ने बताया कि मृतक उतरासोत और सेमरा का भाजपा का ब्लॉक अध्यक्ष रहा है। परिजनों के मुताबिक राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव को हर्निया के ऑपरेशन के लिए 8 अगस्त को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया और करीब 24 घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया। Shahi Global Hospital
लखनऊ रेफर किया
घर पहुंचने के बाद राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी, हालत खराब होने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया था। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मरीज को लखनऊ के हायर सेंटर रेफर किया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही राकेश यादव की मौत हो गई। Shahi Global Hospital
यह भी पढ़ें- Amruta Khanvilkar की शादी को लेकर वायरल खबरों पर हंगामा, एक्ट्रेस ने दी कानूनी चेतावनी
मौत के बाद हंगामा
मौत की खबर के बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के गेट पर शव रखकर विरोध शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। Shahi Global Hospital
यह भी पढ़ें- BJP सांसद ने पेश किया प्राइवेट मेंबर बिल, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर पहल
भाजपा से जुड़ा नाता
इस दौरान मृतक की पत्नी की बुआ रानी यादव और किसान नेता विजय यादव ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए है। भाजपा के जिला मंत्री बलबीर यादव और किसान नेता विजय यादव ने बताया कि मृतक उतरासोत और सेमरा का भाजपा का ब्लॉक अध्यक्ष रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसकी मौत हुई है और परिजनों को इस मामले में न्याय मिलना चाहिए। Shahi Global Hospital
रिपोर्ट- सोनू सिंह @Nation27


