Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर प्रवास पर थे। इस दौरान वे गोरखनाथ मंदिर में स्थित गौशाला में गौवंश की सेवा करना नहीं भूलते। सोमवार को जब वे मंदिर में स्थित गौशाला पहुंचे तब वहां का नजारा देखने वाला था। गोरक्षपीठ के महंत योगा आदित्यनाथ स्वयं अपने हाथों से गौवंश को गुड़ रोटी खिलाने पहुंचे। इस दौरान जब उन्होंने गौवंश को पुकारा तब वे उनके इशारे पर दौड़ी चली आई। यह देख वहां मौजूद लोग भी हतप्रभ रह गए।
योगी का गोरखपुर प्रवास
गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति नयनाभिराम स्नेहभाव देखने को मिला। गोसेवा के दौरान कई गोवंश सीएम का स्नेहिल सानिध्य पाने को उतावले होने लगे तो वह उन्हें प्यार से समझाते हुए बोल पड़े, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी।’ यह पुकार सुनते ही गोवंश दूसरी तरफ आ गए जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। Gorakhpur
गुरु का आशिर्वाद लिया
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः काल सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गौशाला में पहुंचे। गोशाला में सीएम ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया। Gorakhpur
400 गौवंश
योगी आदित्यनाथ के द्वारा मंदिर परिसर में गौ सेवा के लिए नए परिसर का निर्माण कराया गया है। मंदिर की गायों को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ गौसेवा केंद्र’ में रखा गया है। मुख्यमंत्री गोरखपुर निवास के दौरान प्रात: गौसेवा के लिए गौशाला पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में बनी गौशाला में 400 से 500 गौवंश रहते है। सभी गौवंश की सेवा के लिए लोगों को नियुक्त किया गया है। जब कभी योगी आदित्यनाथ को समय मिलता है वे भी गौसेवा करने पहुंच जाते हैं। Gorakhpur
यह भी पढ़ें- Hapur: राजाजी की हवेली के पास बाइकर्स का जानलेवा स्टंट, राहगीर परेशान


























