हापुड़ जिले की जिलाधिकारी आईएएस कविता मीना का एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल डीएम कविता मीना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जानने पहुंची थीं। इसी दौरान उनका एक बेहद संवेदनशील और मानवीय पहलू सबके सामने आया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर दिखाई आत्मीयता निरीक्षण के दौरान जब एक बुजुर्ग महिला ने डीएम को अपनी तबीयत खराब होने की बात बताई, तो कविता मीना ने बड़ी आत्मीयता से उनका हालचाल जाना। उन्होंने महिला से कहा, “बुखार हुआ है आपको, मौसम ठंडा हुआ है, मैं देखती हूं अगर मेरे बैग में दवाई होगी।” डीएम का यह संवेदनशील अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे और उनकी सादगी की जमकर तारीफ करने लगे।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डीएम का सरल और आत्मीय अंदाज साफ नजर आ रहा है, जिसे देखकर यूजर्स लगातार सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे प्रशासन की संवेदनशीलता की मिसाल बताया है, तो कुछ ने कहा कि एक अधिकारी का जनता के प्रति ऐसा व्यवहार बेहद प्रेरणादायक है।

प्रशासनिक संवेदनशीलता की हो रही जमकर सराहना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान डीएम कविता मीना का यह मानवीय चेहरा सामने आने के बाद जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस तरह के छोटे-छोटे मानवीय व्यवहार ही प्रशासन और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करते हैं। फिलहाल यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है और डीएम की सराहना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

रिपोर्ट- तेजेंद्र पाल सिंह/ सोनू सिंह (हापुड़)

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version