Hapur: थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राजाजी की हवेली के पास युवाओं द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते और व्हीली मारते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं है, बल्कि यहां आए दिन इस तरह के स्टंट देखने को मिलते हैं।
इन स्टंट्स का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जो रोजमर्रा के कामों से इस रास्ते से गुजरते हैं। पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों तक, सभी को हर समय डर बना रहता है। अचानक सामने आती तेज रफ्तार बाइक कब किसी को टक्कर मार दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सड़क किनारे हटना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह रास्ता और भी जोखिम भरा हो गया है। Hapur
स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्टंट करने वाले युवा न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। कई बार ऐसे स्टंट सोशल मीडिया पर वीडियो डालने और चंद लाइक पाने की होड़ में किए जाते हैं, लेकिन इसकी कीमत किसी निर्दोष को अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती है। Hapur
यह भी पढ़ें- ‘जमीन ही नहीं बची तो पैर कहां रखोगे’, अमित शाह के अंगद पैर वाले बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्टंट करने वाले युवाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, इस इलाके में पुलिस की नियमित तैनाती और गश्त बढ़ाई जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना होने से पहले ही उसे रोका जा सके। लोगों का यह भी कहना है कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। Hapur


























