हरदोई। संडीला कस्बे के सदर बाजार मार्ग पर रात के समय स्कॉर्पियो सवार ने मां-बेटे को रौंद दिया। घटना के समय मां बेटे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। हादसे में महिला के दोनों पैरों पर स्कॉर्पियो चढ़ गई जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई, जबकि दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह है पूरी घटना
संडीला के ऊपरी महतवाना निवासी कांति देवी पत्नी स्वर्गीय मनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने बेटे श्याम जी गुप्ता के साथ सदर बाजार मार्ग पर अवधेश नारायण ज्वैलर्स के सामने लगी भगवान की मूर्तियों की दुकान बंद कर रही थीं। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग की ओर से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी। महिला का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक अनुज जायसवाल नशे की हालत में था। गाड़ी में उसके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। हादसे में कांति देवी के दोनों पैर घायल हो गए, जबकि उनके बेटे का मोबाइल टूट गया और दुकान में रखी मूर्तियां व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पास में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड़ हो गई।
पुलिस कार्रवाई
आरोप है कि घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने सीएचसी संडीला में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक अनुज जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मौके से घटना की CCTV फुटेज भी प्राप्त हो गई है। मामला लापरवाही से ड्राइविंग करने और मां बेटे को जान से मारने की कोशिश का बताया जा रहा है।
घटना की CCTV फुटेज-
हरदोई | स्कॉर्पियो की टक्कर से मां-बेटे घायल, महिला के पैरों पर चढ़ाई गाड़ी!
◆ संडीला के सदर बाजार में दीपावली की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मां-बेटे को टक्कर मार दी।
◆ हादसे में महिला कांति देवी के दोनों पैर घायल हो गए, दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ।
◆ घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल है।
◆ पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज की है।
@hardoipolice @dmhardoi @CdoHardoi
#Hardoi #Sandila #CCTVVideo #UPNews #CrimeNews #Nation27— Nation27 (@Nation27Digital) November 10, 2026
यह भी पढ़ें- भाई दूज पर NCRTC की सौगात, दिल्ली से मेरठ के बीच 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी

























