जौनपुर जनपद के सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के बीबीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर कार्यरत एक शिक्षक पर शराब का सेवन कर विद्यालय आने और बच्चियों के साथ बैड टच किये जाने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद इस मामले की विभागीय जांच शुरु की गई। शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई थी।
जौनपुर जनपद स्थित सिरकोनी ब्लॉक के बीबीपुर कंपोजिट विद्यालय विद्यालय पर कार्यरत सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि स्कूल की छात्रा व उनके अभिभावक बार-बार उक्त अध्यापक पर शराब पीकर विधालय आने तथा छात्राओं को बैड टच करने का आरोप लगा रहे थे। शिक्षक प्रदीप सिंह की लगातार शिकायत हो रही थी। सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा शराब पीकर बेड टच करने से विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों अपने आप को असहज महसूस कर रही थी।
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा “सर्व शिक्षा अभियान” चलाया हुआ है। इस अभियान का दायित्व अधिकांश शिक्षकों पर निर्भर करता है। लेकिन प्रदेश के विद्यालयों में यदि शिक्षक ही शराब पीकर विधालय आयेंगे तब ऐसे में अभिभावक कैसे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए सरकारी स्कूल भेजेंगे?
जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने मामले की गहन जांच की। बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। उन्होंने बताया कि शिक्षक पर कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उन्होंने अपनी जांच में शिक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। शराब पीकर स्कूल आने और छात्राओं को बेड टच करने का गंभीर आरोप लगने के बाद अब आरोपी शिक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होना स्वाभाविक है।
रिपोर्ट- विवेक सिंह/सोनू सिंह


