कन्नौज: यूपी के कन्नौज(Kannauj) में भाजपा विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक पेशे से वकील थे। आरोप है कि कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित ने अपने पूरे परिवार के सामने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर अनुज चतुर्वेदी की हत्या कर दी थी और उसके बाद मौके से फरार हो गया।
वकील की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने
रिपोर्ट के मुताबिक जब तक वकील अनुज चतुर्वेदी की मौत नहीं हो गई तब तक आरोपी अमोल दीक्षित शरीर में बंदूक सटाकर गोली मारता रहा। हत्या की इस वारदात का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें दो बाइक पर दो युवक मौके पर आए थे। सफेद कुर्ता पहने आमोद दीक्षित गुस्से में पीड़ित का इंतजार कर रहा था। अनुज चतुर्वेदी ने जैसे ही कुछ कहा आरोपी हत्यारे ने सीधे उसके ऊपर फायर कर दी।
इस दौरान अनुज चतुर्वेदी का साथी गोली चलता देख जान बचाकर मौके से फरार हो गया। हत्या की ये वारदात छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में दीपावली की शाम करीब 6 बजे हुई थी।
क्यों हुई वकील की हत्या
दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत मृतक वकील अनुज चतुर्वेदी के भतीजे को थप्पड़ मारे जाने के बाद हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक रंजिश के कारण अमोल दीक्षित ने अनुज के चचेरे भाई बसंत को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद बसंत ने आकर घर में ये बात बताई।
अनुज चतुर्वेदी अपने चचेरे भाई अनुज को लेकर शिकायत करने अमोल के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने अमोल से अपने भाई को थप्पड़ मारने का कारण पूछा जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद अमोल दीक्षित ने अपनी पिस्टल निकाल ली और अनुच चतुर्वेदी पर चार गोलियां दाग दी जिससे उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट: अमित मिश्रा

























