Kannauj News: जनपद में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटकर रहा परिवार। मामला इंद्रगढ़ी थाना क्षेत्र का है जहां नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा है।
मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां नाबालिग पीड़िता का आरोप है कि गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और तीन दिनों तक उसके साथ गलत काम करता रहा। पीड़िता का आरोपी है कि अब आरोपी किसी को घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंची तो आरोपी पक्ष के लोगों और कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें डरा-धमकाकर उनकी मर्जी के खिलाफ बयान दिलवा दिए। डर के कारण उसने पुलिस के सामने गलत बयान दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि उनकी पत्नी अशिक्षित हैं और दबाव बनाकर उनसे मनमाफिक बयान दिलवाए गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में परिवार अब प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
मामले पर पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता के न्याय के सामने 164 के बयान दर्ज हो गए पीड़िता और मां के बयान के आधार अग्रिम कारवाही की जा रही है।
रिपोर्ट– अमित मिश्रा (कन्नौज)


