🔔 Latest News ✕
Mainpuri: ‘बिना बूथ पर गए ही पड़ गए वोट’, MLC चुनाव में शख्स ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप
Mainpuri: ‘बिना बूथ पर गए ही पड़ गए वोट’, MLC चुनाव में शख्स ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप Oct 23, 2026
Gorakhpur: गाय की मौत के बाद गांव में रेबीज फैलने का डर
Gorakhpur: गाय की मौत के बाद गांव में रेबीज फैलने का डर Oct 23, 2026
PM मोदी के बाद अब Sonia Gandhi ने भी Instagram पर बनाया पेज, दो घंटे में इतने लोगों ने किया फॉलो
PM मोदी के बाद अब Sonia Gandhi ने भी Instagram पर बनाया पेज, दो घंटे में इतने लोगों ने किया फॉलो Oct 23, 2026
Etawah: घर लौट रहे युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव
Etawah: घर लौट रहे युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव Oct 23, 2026
MLC Election: गोरखपुर में कार से 2.5 लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद
MLC Election: गोरखपुर में कार से 2.5 लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद Oct 23, 2026
इटली में दंगों पर ‘योगी मॉडल’ की चर्चा, दंगाइयों से होगी वसूली?
इटली में दंगों पर ‘योगी मॉडल’ की चर्चा, दंगाइयों से होगी वसूली? Oct 22, 2026
‘मुझे मालूम है आप विदेश में…’, अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज
‘मुझे मालूम है आप विदेश में…’, अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज Oct 22, 2026
अखिलेश यादव का रामपुर दौरा, आजम खान से जेल में होगी मुलाकात
अखिलेश यादव का रामपुर दौरा, आजम खान से जेल में होगी मुलाकात Oct 22, 2026
Greece की सड़कों पर उतरे 10 हजार छात्र-शिक्षक, वेतन और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Greece की सड़कों पर उतरे 10 हजार छात्र-शिक्षक, वेतन और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन Oct 22, 2026
CA Inter Result 2026: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुआ सीए इंटरमीडिएट का परिणाम, ऐसे करें चेक
CA Inter Result 2026: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुआ सीए इंटरमीडिएट का परिणाम, ऐसे करें चेक Oct 22, 2026
कानपुर में युवक की निर्मम हत्या, कार की छत पर 1.5 KM तक घुमाने के बाद कुचला
कानपुर में युवक की निर्मम हत्या, कार की छत पर 1.5 KM तक घुमाने के बाद कुचला Oct 22, 2026
Stock Market: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, निवेशकों में चिंता बढ़ी
Stock Market: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, निवेशकों में चिंता बढ़ी Oct 22, 2026
रिहाई के बाद भी बढ़ीं मुश्किलें? सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस का नोटिस
रिहाई के बाद भी बढ़ीं मुश्किलें? सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस का नोटिस Oct 22, 2026
Uttarakhand: मदरसों में शुक्रवार के बदले रविवार का रहेगा अवकाश
Uttarakhand: मदरसों में शुक्रवार के बदले रविवार का रहेगा अवकाश Oct 21, 2026
माइग्रेन का दर्द सिर पर भारी? ये आसान घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत
माइग्रेन का दर्द सिर पर भारी? ये आसान घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत Oct 21, 2026
किडनी की बीमारी के ये 5 लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किडनी की बीमारी के ये 5 लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज Oct 21, 2026
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत लेकर मंडलायुक्त पहुंचे सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत लेकर मंडलायुक्त पहुंचे सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी Oct 21, 2026
UP Election 2027: सपा पर मौलाना सैफ अब्बास का तीखा वार, बोले- 34 साल में मुसलमानों को छला गया  
UP Election 2027: सपा पर मौलाना सैफ अब्बास का तीखा वार, बोले- 34 साल में मुसलमानों को छला गया   Oct 21, 2026
Unnao: हाईवे पर बक्से में मिला युवक का शव
Unnao: हाईवे पर बक्से में मिला युवक का शव Oct 21, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग समेत चार जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में बदला मौसम, उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग समेत चार जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार Oct 21, 2026

Home राज्य उत्तर प्रदेश कन्नौज पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रह रही थी महिला, मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कन्नौजउत्तर प्रदेशन्यूज़राजनीतिराज्य

पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रह रही थी महिला, मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share

कन्नौज: विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। महिला करीब डेढ़ साल से अपने पति और दो बच्चों से अलग होकर एक युवक के साथ रह रही थी। युवक की उम्र महज 19 साल बताई जा रही है। महिला की मौत के बाद युवक और उसके परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना तड़के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इसी दौरान महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चिता जल रही थी। पुलिस ने पानी डालकर चिता बुझाई और वहां से बचे अवशेषों को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने जरूरी नमूने जुटाए हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत की वजह पता लगाने में जुटी है।

करीब दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

मामला विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रयपुरा गांव का है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय किरन राजपूत का अपने पति विनय राजपूत से अक्सर विवाद होता था। इसी दौरान करीब दो साल पहले किरन की जान-पहचान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कन्हईपुर्वा गांव निवासी 19 वर्षीय छोटू से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। परिवार में विवाद बढ़ने के बाद किरन ने पति का घर छोड़ दिया। करीब डेढ़ साल से वह छोटू के साथ उसके घर पर रह रही थी। इस दौरान उसके दोनों बच्चे और पति अलग रह रहे थे।

रात में हुआ विवाद, सुबह कमरे में मिला शव

बताया जा रहा है कि सोमवार रात किरन और छोटू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार सुबह किरन का शव घर के एक कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। शव देखकर घर में हड़कंप मच गया। छोटू और उसके परिवार वालों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय उन्होंने गांव के बाहर उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।

तड़के नहर किनारे कर दिया अंतिम संस्कार

मंगलवार तड़के किरन के शव को गांव से बाहर निचली गंग नहर के किनारे ठठिया थाना क्षेत्र में स्थित सुखी पुल के पास ले जाया गया। वहां अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया। इसी बीच किरन की मौत की खबर उसके पति विनय राजपूत तक पहुंची। विनय ने पुलिस से संपर्क किया और पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप छोटू पर लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और अंतिम संस्कार वाली जगह पर पहुंच गई।

पुलिस पहुंची तो चिता छोड़कर भागे लोग

पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद छोटू, उसके परिवार के लोग और कुछ ग्रामीण मौके से निकल गए। उस समय चिता जल रही थी। पुलिस ने तुरंत पानी डालकर चिता बुझाई। इसके बाद जली हुई लकड़ियों और राख के बीच से शव के अवशेष तलाशे गए। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी नमूने लिए। पुलिस ने इन अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: डॉ खुशहाली ने अपने क्लिनिक पर लगाई फांसी, पति ने पत्नी के नाम पर लिए थे 14 लोन

हत्या या आत्महत्या? जांच में सामने आएगा सच

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि किरन की मौत वास्तव में आत्महत्या थी या फिर उसकी हत्या की गई। शुरुआती तौर पर शव फंदे से लटका मिलने की बात सामने आई है, लेकिन जिस तरह बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया, उसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। पुलिस अब छोटू और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ कर सकती है। सोमवार रात दोनों के बीच हुए विवाद की वजह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

साथ ही यह भी जांच होगी कि किरन की मौत के बाद पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई और इतनी जल्दी अंतिम संस्कार क्यों किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच से मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Mahakal Temple में दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, क्या VIP और आम भक्तों के बीच बढ़ रही दूरी?

@Nation27

Share
Written by
Sonu Singh

सोनू सिंह पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में है। इस दौरान सहारा समय, टोटल टीवी, न्यूज नेशन और जागरण डॉट के साथ जुड़कर कार्य कर चुके है। वर्तमान में नेशन 27 में डिजिटल टीम का हिस्सा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

सम्बंधित ख़बरें
इटावाउत्तर प्रदेशन्यूज़राज्यलेटेस्टTrending

Etawah: घर लौट रहे युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

इटावा में थाना कोतवाली क्षेत्र के साबितगंज मोहल्ले के रहने वाले बृजेन्द्र...