डॉगी रॉकी का ग्रैंड बर्थडे
कहते हैं कि इंसान और जानवर का रिश्ता बेहद अनोखा होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहाँ एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते ‘रॉकी’ का पहला जन्मदिन इतनी धूमधाम से मनाया कि पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। इस बर्थडे पार्टी में 1 नहीं, 2 नहीं, बल्कि पूरे 700 मेहमान शामिल हुए, जिनके लिए आलीशान दावत का इंतजाम किया गया था।

ओर्केस्ट्रा, शानदार रोशनी, नाचते-गाते लोग और मेज पर सजा एक खूबसूरत केक… नजारा कुशीनगर के कप्तानगंज का है। पहली नजर में देखने पर लगेगा कि किसी नेता या वीआईपी के बच्चे का जन्मदिन है, लेकिन जरा ठहरिए! यहाँ केक काटने वाला कोई इंसान नहीं, बल्कि सुरेश माली का लाडला जर्मन शेफर्ड ‘रॉकी’ है।

कप्तानगंज के अंबेडकर नगर निवासी सुरेश माली ने अपने इस वफादार साथी का पहला जन्मदिन इतिहास बनाने वाले अंदाज में मनाया। इस अनोखे समारोह में पूरे 700 लोगों को आमंत्रित किया गया था। मेहमानों के लिए शाकाहारी से लेकर लजीज मांसाहारी व्यंजनों का इंतजाम किया गया, तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।
रॉकी के प्रति सुरेश माली का यह निश्छल प्रेम और अनोखा लगाव अब पूरे कुशीनगर में टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। लोग इस बात की सराहना कर रहे हैं कि आज के दौर में जहाँ लोग इंसानों से मुंह मोड़ लेते हैं, वहीं सुरेश ने एक मूक पशु को अपने बेटे की तरह दर्जा दिया है।
सुरेश, स्वामी।
“मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कभी लिखा था कि ‘बुलंदी पर पहुँचकर भी जो शख्सियत नहीं बदलता, वो इंसान जानवरों से भी बदतर होता है।’ लेकिन सुरेश माली ने पशु प्रेम की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने समाज को एक नया संदेश दिया है।
BreakingNews #TrendingNews #ViralVideo #UPViralNews #AmazingNews #DogBirthdayParty #PetBirthday #SocialMediaViral #KuttaBirthday #Kushinagar #UttarPradeshNews #NewsUpdate #LatestNews #ViralStory #IncredibleIndia
Report – Raj Kumar Giri/ Kushinagar ,kajal kumari


