लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार (Lucknow) ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं. ट्रांसफर लिस्ट में 35 आईपीएस अधिकारियों के नाम है जिनमें एसपी, डीसीपी और अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों के नाम हैं।
चारू निगम को नई जिम्मेदारी
खासबात ये है कि 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम को अब गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। वो अब सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले चारू निगम लखनऊ में डायल 112 की एसपी के रूप में तैनात थीं।
तबादले की इस सूची में 2022 बैच के कई नए आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. आईपीएस देवेश चतुर्वेदी, सुमित सुधारकर, विवेक तिवारी, अरीबा नोमान, मनोज कुमार यादव, गौतम राय को नई पोस्टिंग मिली है। नीचे पढ़िए किस अधिकारी को कहां जिम्मेदारी मिली है।
किसे कहां जिम्मेदारी मिली ?
* अतुल शर्मा-II- DCP आगरा से SP अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
* श्रवण कुमार सिंह– DCP कानपुर नगर से DCP गौतमबुद्धनगर
* प्रमोद कुमार– DCP पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से SP साइबर मुख्यालय, लखनऊ
* नीरज कुमार पाण्डेय– DCP प्रयागराज से SP पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज
* साद मियां खां– DCP गौतमबुद्धनगर से DCP आगरा
* सोमन कुमार– DCP आगरा से DCP प्रयागराज
* रविन्द्र कुमार– DCP कानपुर नगर से DCP आगरा
* ममता रानी चौधरी– DCP लखनऊ से SP CID, लखनऊ
* मो. इरफान अंसारी– SP पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज से SP CID, लखनऊ
* सैयद अली अब्बास– DCP आगरा से DCP गौतमबुद्धनगर
* श्रुति श्रीवास्तव– अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज
* विक्रम दहिया– अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली

