लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव ( MLC Election) में लखनऊ खंड स्नातक सीट से स्मिता मिश्रा चुनाव हार गई। चर्चित ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता को 300 वोट मिले। अब उनके चुनाव हारने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि लोगों का भविष्य बताने वाले अपनी पत्नी का भविष्य नहीं बता पाए और न ही जीत का कोई उपाय काम आया।
लोगों का भविष्य बताने वाले क्यों नहीं बता पाए पत्नी का भविष्य
दरअसल स्मिता मिश्रा बीते 28 सितंबर को कांग्रेस का दामन थामा था और उस समय यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। अजय राय ने उन्हें लखनऊ खंड स्नातक सीट से उम्मीदवार बनाए जाने का भरोसा दिया था लेकिन इस बीच उनकी अक्ष्यक्ष पद से छुट्टी हो गई।
कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने स्मिता मिश्रा को पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाया जिसके बाद वो निर्दलीय ही मैदान में उतर गई लेकिन उन्हें 300 वोट भी नहीं मिले। स्मिता मिश्रा की करारी शिकस्त के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके पति और ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा को निशाने पर ले लिया। लोग व्यंग करने लगे की लोगों का भविष्य बताने वाले आचार्य इंदु प्रकाश अपनी पत्नी की चुनावी किस्मत क्यों नहीं देख पाए।
स्मिता मिश्रा को मिले सिर्फ 300 वोट
बता दें कि स्मिता मिश्रा ने एमएलसी चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और अपनी तरफ से पूरी मेहनत की थी। उन्होंने स्नातकों और शिक्षण संस्थानों का दौर करके भी वोटरों को साधने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्हें सिर्फ 300 वोट मिले जबकि करणी सेना से लेकर नवयुवक दल और ब्रह्म समाज से लेकर अन्य संगठनों ने अपना पूरा समर्थन दिया था।
सच साबित हो चुकी है इंदु प्रकाश मिश्रा की कई भविष्यवाणी
बता दें कि भले ही इंदु प्रकाश मिश्रा अपनी पत्नी का चुनावी भविष्य नहीं भांप पाए लेकिन इससे पहले नेल्सन मंडेला कीी रिहाई से लेकर भारत के विश्प कप जीतने तक की उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई है। बीते साल ही उन्होंने 8 नवंबर को आए भूकंप की भविष्यवाणी 25 अक्तूबर को ही कर दी।
रिपोर्ट: कुणाल कौशल



























