लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow Expressway) पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच नेशन 27 न्यूज की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। हमारे रिपोर्टर ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों को कैमरे में कैद किया।
ग्राउंड जीरो से की गई इस पड़ताल में ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन, तेज रफ्तार, खतरनाक तरीके से ओवरटेकिंग, वाहनों की लाइटिंग व्यवस्था, रात के समय दृश्यता और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
अतिक्रमण भी हादसे के लिए जिम्मेदार
वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी पड़ताल में शामिल रहा। आखिर एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर अतिक्रमण के खिलाफ जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा? क्या अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है?
इसके साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस की उपलब्धता, घायलों को समय पर मेडिकल सहायता और दुर्घटना के बाद त्वरित राहत-बचाव व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए।
ओवरलोडिंग और ओवरटेकिंग पर कब लगाम
आखिर एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार व्यवस्थाएं कितनी मजबूत हैं? ओवरलोडिंग और ओवरटेकिंग पर कब लगेगी लगाम? रात में पर्याप्त रोशनी और आपातकालीन सुविधाएं कब सुनिश्चित होंगी? एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा, जीरो पॉइंट पर अतिक्रमण और जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर नेशन 27 न्यूज की ग्राउंड जीरो से विशेष पड़ताल।
रिपोर्ट: शिवम पांडेय

























