Maharajganj: जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार को दीपावली पर घर में लगाई गई सजावटी झालर उतारते समय दर्दनाक हादसा हो गया। छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंची बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।
यह है पूरा मामला
हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार कैमा निवासी राधेश्याम (40) पुत्र केदारे मंगलवार को अपने घर की छत पर लगी दीपावली की सजावटी झालर उतार रहे थे। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गए। पति को करंट से झुलसता देख उनकी पत्नी पुष्पा देवी (35) उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं। इसी बीच उनकी 18 वर्षीय बेटी गोल्डी भी बचाने के प्रयास में बिजली की चपेट में आ गई। Maharajganj
तीन की मौत
हादसे में राधेश्याम और उनकी पत्नी पुष्पा देवी की मौत हो गई, जबकि बेटी गोल्डी गंभीर रूप से झुलस गई। और जिला अस्पताल पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की ।घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। Maharajganj
यह भी पढ़ें- ‘बुलेटप्रूफ में ही मारेंगे’ अमिताभ और अभिषेक को लेकर गोल्डी ढिल्लों की धमकी
विघुत विभाग पर आरोप
इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। गांव में चारों तरफ इसी घटना को लेकर चर्चा कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन कई घरों के ऊपर से गुजर रही है। हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार शिकायत दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। गांव में एक परिवार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। परिवार को न्याय दिलाने के लिए अब परिवार के रिश्तेदार और अन्य लोग विघुत विभाग को दोषी मान रहे हैं। Maharajganj

























