Maharajganj News: महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर मामूली कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। घटना उस समय घटी जब दो पक्ष आपस में कहासुनी कर रहे थे। कुछ ही देर में घटना स्थल पर थाने से एक दरोगा पहुंच गए। कहासुनी मारपीट में बदल गई और एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवक को बुरी तरह से पीटने लगे।
चोराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र चौराहे की है। जहां दो दुकानदारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। घटना की जानकारी लगने पर शांति व्यवस्था कायम कराने वहां पहुंचे थाने के दरोगा के सामने दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए और दरोगा के सामने ही जमकर मारपीट होने लगी।
इस घटना की एक वीडियो सामना आई है जिसमें देखा जा सकता है कि बेखौफ दबंग दरोगा के सामने एक युवक को पीट रहे है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि दरोगा जी अपने फोन को कान पर लगाकर किसी से बात करते नजर आ रहे है। अब यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
घटना के बाद पुलिस की किरकिरी होने पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शराब के नशे में कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की जा रही थी दोनो पक्षो की तहरीर के आधार पर 6 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- मोo आरिफ (महाराजगंज)


