Mathura News: मथुरा में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक बस में  रखा 80 लाख रुपये कीमत का सोना चोरी हो गया। सोने के चोरी होने की खबर सुनकर चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। 80 लाख रुपये सोने की चोरी का मामला सुनकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद मथुरा पुलिस इस मामले के खुलासे में जुट गई।

थाना हाईवे पुलिस, स्वाट और SOG की संयुक्त टीम ने बस में एजेंट के बैग से हुई सोने की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत 650 ग्राम सोना कीमत करीब 80 लाख रुपये बरामद कर लिया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक कार, बाइक और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते 24 जुलाई को बस यात्रा के दौरान कंपनी एजेंट के बैग से सोना चोरी हुआ था। इस मामले में थाना हाईवे पर BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। रविवार को सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बाकलपुर बम्बा के पास घेराबंदी कर चारों वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया।पकड़े गए अभियुक्तों में उपेंद्र सिंह धौलपुर, राजस्थान, संदीप सिंह मुरैना, मध्य प्रदेश, अभिषेक आगरा, यूपी और विष्णु सिंह आगरा, यूपी शामिल हैं।पुलिस टीम की इस सफल कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट- दीपक/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version