मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दरअसल तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
घटना के कई घंटों बाद खाई से दोनों युवकों का शव और क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की गई। मृतकों की पहचान 24 साल के आकाश और उसके बुआ के बेटे 26 साल के निकेश के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बता दें कि इस इलाके में बिजली कं खंभों को सड़क से हटाने और उसके चौडीकरण की मांग ग्रामीण सालों से कर रहे हैं लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. यह सड़क हादसा देर रात्रि करीब 9:00 बजे हुआ था जिसके बाद अंधेरा होने की वजह से शव को ढूंढने में काफी वक्त लग गया।
इस हादसे को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क सकरी थी और तेज मोड़ होने के कारण आए दिन उस जगह पर हादसे होते रहते हैं. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.
पुलिस ने लोगों को शांत कराया
दक्षिण टोला और कोपागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर लोगों को सड़क से हटाया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मौत का मातम पसरा हुआ है। कोपागंज थाना क्षेत्र की कुर्ती जाफ़र नगर पंचायत अंतर्गत बरलाई देवरिया मार्ग के जहानियापुर मोड के पास यह हादसा हुआ।
रिपोर्ट : कमलेश पाल


