मेरठ: त्योहारों पर यात्रियों को राहत देने और जाम से बचान के लिए भाई दूज के मौके पर नमो भारत (Namo Bharat) ट्रेन 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी. दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली नमो भारत एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ की दूरी तय कर लेती है। नमो भारत का संचालने करने वाली कंपनी NCRTC ने 32 अतिरिक्त फेरे लगाने का फैसला लिया है।
32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी नमो भारत
जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर को नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इतना ही नहीं उस दिन 10 मिनट से भी कम अंतराल पर नमो भारत ट्रेन लगातार चलेंगी। इससे बहनों के घर जाने वाले भाइयों को विशेष सुविधा मिलेगी और उन्हें जामना से नहीं जूझना पड़ेगा।
NCRTC के इस फैसले से नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों को भी फायदा होगा और इस दिन अतिरिक्त ट्रिप से यात्रियों का इंतजार का समय कम होगा। ये फैसला निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की पहल के तहत लिया गया है। दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों से नमो भारत से सफर करने की अपील की गई है।
2023 में हुई थी नमो भारत की शुरुआत
बता दें कि देश की पहली रीजनल रैपिड रेल सेवा नमो भारत (Namo Bharat) की शुरुआत 20 अक्टूबर 2023 को हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसके बाद अलग-अलग चरणों में इस सेवा का विस्तार मेरठ और दिल्ली तक किया गया।
22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री ने सराय काले खां से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के शेष हिस्सों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही दिल्ली से मेरठ तक लगभग 82 किलोमीटर लंबा पूरा नमो भारत कॉरिडोर यात्रियों के लिए चालू हो गया।






















