मेरठ की डॉ खुशहाली (26) की लाश उनके आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर में मिली है. दो दिन पहले डॉ खुशहाली अपने घर से क्लीनिक के लिए निकली थी. परिवार का आरोप है कि जब खुशहाली की लाश मिली तो उसके हाथ बंधे हुए थे. पुलिस ने डॉक्टर की मौत को सुसाइड केस बताया है.
डॉ खुशहाली की मेरठ के ही मयंक चौधरी से 8 महीने पहले इसी साल जनवरी में शादी हुई थी. पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद से डॉक्टर अपने मायके में रह रही थी. 4 महीने पहले उन्होंने अपना क्लीनिक शुरू किया था.
डॉ खुशहाली के पिता दिल्ली में BSF के सब-इंस्पेक्टर है. मेरठ पुलिस ने डॉ खुशहाली के पति मयंक और उसके पिता हरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है. डॉ खुशहाली की लाश उनके ही क्लीनिक में मिली थी.
नेचुरोपैथी और यौगिक साइंस में ग्रेजुएट डॉ खुशहाली BSF में क्लर्क रही थी. दो साल की नौकरी के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर अपना क्लीनिक खोला था. जनवरी 2026 में उनकी शादी डॉ मयंक से हुई और इसी के साथ उन पर जुल्मों की मार शुरू हो गयी.
मयंक ने शादी के बाद उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देता था. मयंक खुशहाली को खाने-पीने में ड्रग्स देता था जिससे वह घर में बेसुध पड़ी रहती थी. खुशहाली को बिना बताये उसके नाम से मयंक ने 15 लोन लिये थे.
खुशहाली पर करीब 12 लाख का कर्ज बताया जा रहा है लेकिन खुशहाली के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि खुशहाली के पति ने धोखाधड़ी से खुशहाली के नाम पर 14 लोन ले लिया था. जिसे उनकी बेटी काफी परेशान थी. यही से दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा और ज्यादा शुरू हो गया था।
मयंक की इस प्रताड़ना से उसके विवाद शुरू हुए. वह कुछ महीने से अपने मायके में रह रही थी. पुलिस के अनुसार- प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने क्लीनिक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चौकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या के वक्त उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे. पुलिस ने फ़िलाल डॉ खुशहाली के ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट- अनमोल/सोनू सिंह (मेरठ)


