मेरठ| कांवड़ यात्रा को लेकर हाई लेवल बैठक खत्म, डीजे और वाहनों को लेकर जारी हुए नए निर्देश

मेरठ। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन की हाई लेवल बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को लेकर किसी भी तरह का मुकाबला नहीं होगा। आपस में डीजे कंपटीशन करने वाले कांवड़ दलों को चिन्हित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई को लेकर भी नियम तय किए हैं। अब डीजे की हाइट अधिकतम 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट तक रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा बिना साइलेंसर वाले वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी।

बैठक में कांवड़ियों द्वारा साथ लेकर चलने वाले लाठी-डंडों को लेकर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन ने सभी कांवड़ शिविरों में बिजली, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाए और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।

#Meerut #KanwarYatra #KanwarYatra2026 #Sawan #UPNews #MeerutNews #Kanwariya #HindiNews #BreakingNews #Nation27

रिपोर्ट | अनमोल (मेरठ) काजल कुमारी

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version