'ईसाई बनने के लिए दबाव डाल रही पत्नी', Muzaffarnagar में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला - Nation27 >

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में धर्म परिवर्तन न करने पर एक महिला पर पति को टॉर्चर करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी अपने पति को लगातार टॉर्चर कर रही है। आरोप है कि वो पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है।

हिंदू संगठन के साथ डीएम दफ्तर पहुंचा पीड़ित पति

इसी से परेशान होकर शनिवार को पीड़ित पति हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था जहां उसने अधिकारियों से मिलकर अपनी पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग की है। पीड़ित पति का कहना है कि या तो वह अपनी पत्नी के दबाव में आकर धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन जाए या फिर आत्महत्या कर ले उसके पास अब ये दो ही रास्ते हैं।

दरसअल नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला निवासी रविंद्र कुमार आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था जहां उसने आलाधिकारियों से मिलकर अपनी पत्नी के टॉर्चर से छुटकारा दिलाने की मांग की है। रवीन्द्र का आरोप था कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से 2017 में गोल्डी नाम की एक युवती के साथ हुई थी जिससे उसकी दो बेटियां भी है।

धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

आरोप है की शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि उसकी पत्नी और उसके परिवार ने ईसाई धर्म अपनाया हुआ है जिसके चलते पति रविंद्र ने जब इसका विरोध किया तो उल्टा उसकी पत्नी और उसके ससुराल वाले उस पर ही धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे थे।

आरोप है कि उसे लगातार टॉर्चर किया जाता था, कभी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी तो कभी बच्चों को मारने की धमकी देते थे। इससे परेशान होकर आज पीड़ित पति रविन्द्र बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था जहां उसने अपनी पति से छुटकारा दिलाने की आलाधिकारियों से मांग की है। इस मामले को लेकर पुलिस का भी कहना है कि धर्मांतरण का दबाव बनाने की शिकायत उन्हें मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: दीपक वत्स

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version