मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। एक रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। घटना बुढाना कोतवाली क्षेत्र के भैसाना गांव के पास हुई जहां दो बाइक सवार सहित पांच लोगों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने भीषण टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत
घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दरसअल दो बाइक सवार कांधला और बागपत निवासी मोमिन, फरमान और शाजिद मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना की ओर जा रहे थे।
सरकारी बस ने बाइक को मारी टक्कर
इसी दौरान रोडवेज बस बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर की ओर आ रही थी और उसने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी वहीं दो अन्य लोगों को स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में बाइक सवार बच्ची सहित पांच लोगों की जान चली गई.
घटना को लेकर मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि बड़ौत डिपो की बस बुढ़ाना की तरफ से जा रही थी। दो मोटरसाइकिल सवार जो की शाहपुर की तरफ से आ रहे थे। बुढ़ाना की तरफ उनसे टक्कर हो गई। ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ।
अधिकारी ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कठोरतम करवाई की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को नियम के मुताबिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्हें कहा इस मामले में जो भी लीगल एक्शन होना है उसे सुनिश्चित किया जा रहा है।
रिपोर्ट: दीपक वत्स


