ये पूरी घटना मंदिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह ये बेखोफ चोर पहले मंदिर में एंट्री करता है और फिर लोहे की रोड से दान पात्र को तोड़कर उसमें रखे पैसों को चुराते हुए नजर आ रहा है।
बता दें कि चोर मंदिर के पीछे की तरफ जाता है तो मंदिर के व्यवस्थापक सतीश उसे देख लेते हैं और जब वह उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं तो वह भाग कर वहां से फरार होता हुआ वीडियो में दिखाई पड़ रहा है।
दरअसल, मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरव मंदिर में बुधवार को एक अज्ञात शातिर चोर ने मंदिर का दान पत्र तोड़कर उस समय चोरी की घटना को अंजाम दे डाला जब मंदिर के व्यवस्थापक सतीश छावड़े किसी काम से बाजार गए हुए थे।
उसी समय ये अज्ञात शातिर चोर मंदिर के अंदर घुसा और वहां रखे दान पत्र को लोहे की रोड से तोड़कर उसमें रखा सारा पैसा चोरी कर लिया। इस दौरान ये शातिर चोर जब मंदिर के पीछे की ओर जाने लगा तो तभी व्यवस्थापक सतीश वहा आ गए और उन्होंने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग कर वहां से फरार हो गया।
यह पूरी घटना मंदिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय मीरापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर की इस शातिर चोर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मंदिर व्यवस्थापक सतीश की माने तो काफी समय से दान पत्र से पैसे नहीं निकाले गए थे इसलिए ये कहना मुश्किल है कि उसमें चढ़ने के कितने पैसे थे। सतीश छाबड़े चोरों ने दान पत्र फाड़ लिया। भैरव मंदिर रसूलपुर मीरापुर मैं बाजार गया था सामान लेने जैसे ही आया। मुझे शक सा हुआ। कोई ना कोई तो छेड़खानी कर रहा है।
मैंने देखा चोर इसी भवन में खड़ा था। मैंने उसको पकड़ लिया लेकिन मुझे लगा कोई हथियार ना हो ,कोई अनहोनी ना कर दे। जैसे ही मैंने उसका बालियान पकड़ा वह छूट कर भाग गया। फिर भी मैंने उसका पीछा किया बहुत दूर तक भागा में उसके साथ फिर मैं पुलिस को सूचना दी पुलिस आई और फुटेज ले गई सारे।
यह कुछ नहीं पता लगता कि कोई भक्त क्या डाल दे। जब खुलता है। तभी पता लगता है। ऐसे कुछ पता नहीं लगता कितना पैसा है। हां दे दी। पुलिस को भी दे दी।


