प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा | जैसा की आप जानते ही है इन दिनों मॉनसून सत्र चल रहा है जिसकी वजह से भारी बारिष और जलभराव का लोगो को सामना करना पड़ रहा है और एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आ आई , प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र से जहां महुली मोहल्ले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के दौरान करीब 100 साल पुराना जर्जर पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया।

हादसे के समय एसी चलने के कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।हादसे में माता-पिता, बहू, बेटा और दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये है पूरा मामला
प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लगातार हो रही बारिश के बीच करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के एक ही कमरे में सो रहे थे, जिसके चलते सभी मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े: https://nation27.com/news/heavy-rain-in-delhi-again/
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे ग्राम महुली में प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र कामता प्रसाद का जर्जर मकान अचानक गिर गया। मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए थे। हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटे नितिन (25), बहू माधुरी (23) और दो मासूम बच्चों माधव (1 वर्ष) व अद्विक (10 माह) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिवार के एक सदस्य अमन श्रीवास्तव (28) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
पुलिस और राहत-बचाव टीम

पुलिस और राहत-बचाव टीमों ने घंटों की मेहनत के बाद मलबा हटाकर सभी शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद महुली इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।वहीं, हादसे के बाद प्रशासनिक स्तर पर राहत और मदद को लेकर नजरें सरकार की ओर टिकी हैं। अभी तक परिवार के बचे सदस्य अमन श्रीवास्तव के लिए सरकार की ओर से सहायता राशि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े: https://nation27.com/news/lock-upp-2/
रिपोर्ट | देव नंद शुक्ला (प्रतापगढ़ ) काजल कुमारी


