रायबरेली: कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगवार को दो दिनों के रायबरेली दौरे पर गए थे जहां डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटिंग कमेटी (दिशा) की बैठक के दौरान योगी सरकार के मंत्री से उनकी तीखी बहस हो गई।
किस मुद्दे पर हुई बहस
दरअसल बैठक के दौरान राहुल गांधी ने अपने मोबाइल में रायबरेली की टूटी हुई सड़कें दिखाई और इन जर्जर सड़कों और गड्ढों को लेकर PWD और डीएम से सवाल पूछे की ऐसी हालत क्यों हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मीटिंग में शामिल राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से राहुल की नोकझोक शुरू हो गई।
मंत्री ने राहुल को दी चुनौती
इस दौरान योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दे दी। दरअसल कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई थी जहां बतौर रायबरेली सांसद राहुल गांधी भी बैठक में हिस्सा ले रहे थे.

इसी दौरान रायबरेली के विकास लेकर उनके बीच दोनों की बहस तीखी हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस बैठक को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो पिकनिक मनाने रायबरेली आते हैं।
दिनेश प्रताप सिंह ने लगाए आरोप
दिनेश प्रताप सिंह का आरोप है कि राहुल गांधी दिल्ली से तीन लोगों को लेकर रायबरेली आते हैं और उन्हीं के द्वारा दी गई पर्ची पर सवाल पूछते हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने ये भी कहा कि राहुल गांधी दिशा की बैठक का अनुसरण नहीं कर पाए।
वहीं इस मीटिंग के बाद राहुल गांधी वहां बिना कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस किए सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए जहां से उन्हें दिल्ली वापस लौटना था। इस दौरान उन्होंने रायबरेली में किसी मीडियाकर्मी से बात नहीं की।
रिपोर्ट: केशवानंद शुक्ला


