अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात करेंगे। रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के बाद वे उनके निवास पर भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे जौहर विश्वविद्यालय भी जाएंगे। अखिलेश यादव के दौरे को लेकर रामपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात करेंगे। रामपुर दौरे के दौरान वे आजम खान के परिवार से मिलने उनके जेल रोड़ स्थित निवास स्थान पर जाएंगे। माना जा रहा है कि मुस्लिमों के बीच आजम खान काफी लोकप्रिय चेहरा माने जाते है। अखिलेश यादव पर उनके विरोधी भी आरोप लगाते हो कि उनकी तरफ से आजम खान के पक्ष में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। माना जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय में एक बड़ा मैसेज देने के उद्देश्य से उनका रामपुर में दौरा हो रहा है।
यह भी पढ़ें- रिहाई के बाद भी बढ़ीं मुश्किलें? सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस का नोटिस
सपा प्रमुख के दौरे के लिए रामपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए है। अखिलेश यादव लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट द्वारा बरेली एयरपोर्ट उतरेंगे यहां से वे रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर जेल और इसके बाद आजम खान के निवास स्थान पर परिवार से मिलने जाएंगे। अखिलेश यादव का बरेली एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस दौरान विधायक समेत पार्टी कार्यकर्ता फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करेंगे।























