Rampur में विवादित होर्डिंग से मचा बवाल, डीएम के पास पहुंचे आजम-अखिलेश के समर्थक - Nation27 >

रामपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अभी चंद महीने का वक्त बचा है लेकिन उससे पहले इसका असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। रामपुर (Rampur) में इस पोस्टर वार में निशाने पर अखिलेश यादव और आजम खान रहे हैं। दरअसल यह होर्डिंग्स रामपुर में लगाया गया जिसके बाद सियासी भूचाल आ गया है। इससे नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच की मांग की है।

आजम-अखिलेश के खिलाफ विवादित पोस्टर

इसके पीछे समाजवादी पार्टी का वो सियासी सफर है जिसके बल पर आजम खान और अब मोहिबुल्लाह नदवी ने लोकसभा में विरोधियों पर जीत हासिल कर परचम लहराया था। फिलहाल आजम खान साल 2025 के नवंबर महीने से स्थानीय जेल में बंद है, लेकिन उनको लेकर रामपुर की सड़कों पर पोस्टर वार देखने को मिल रहा है।

दरअसल बीती रात सिविल लाइंस अंतर्गत किसी अज्ञात के द्वारा आजम खान, अखिलेश यादव सहित कई सपाइयों के फोटो प्रिंट कर होर्डिंग लगा दिया गया। इस होर्डिंग में ‘माफिया राज और अखिलेश ने लूट लिया था पूरा प्रदेश’ स्लोगन भी लिखा गया था।

सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से की शिकायत

इस होर्डिंग की जानकारी जैसे ही आजम खान के समर्थकों में पहुंची वहां खलबली मच गई।  इसके विरोध में सपा के कुछ कार्यकर्ता डीएम से मिले जहां पर उन्होंने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए ज्ञापन सौंपा। फिलहाल विवादित होर्डिंग्स को हटवा दिया गया है।

रिपोर्ट: मुजस्सिम खान, रामपुर

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version