Saharanpur में लव अफेयर में युवती की हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार - Nation27 >

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में देवबंद में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका और आरोपी मोहित के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग था।

अवैध संबंध छुपाने के लिए हत्या

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अब अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था और संबंध उजागर होने के बाद बदनामी के डर से युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को मोहित ने युवती को अपनी छत पर बुलाया और उसका मोबाइल फोन बंद करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मां-बेटे दोनों गिरफ्तार

इसके बाद उसने अपनी मां ओमवती को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शव को मोटरसाइकिल पर रखकर कपड़े से ढका और साखन नहर में फेंक दिया।

मामले में 17 सितंबर को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 सितंबर को आरोपी मोहित को अतर सिंह फार्म हाउस के पास से और उसकी मां ओमवती को उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया।

बाइक-मोबाइल बरामद

मोहित की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का टूटा हुआ वीवो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट: गौरव सैनी

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version