असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर पहुंचे और वहां उन्होंने अपनी पार्टी के लिए सियासी जमीन तैयार करते हुए कई मुद्दों पर बात की है। उप्र विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पश्चिमी उप्र में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्हें साम्प्रदायिक बताने वाले अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव के खिलाफ एक अखबार में घोटाले की खबर छापने पर उनके हक में बयान देते है? AIMIM नेता ने कांग्रेस से भी पूछा बाबरी मस्जिद गिराने के समय दिल्ली में किसकी सरकार थी?
जनसभा में भारी भीड़ देख उत्साहित AIMIM नेता ने कहा कि बाबा ने दोबारा सरकार बनाने के लिए पहले अयोध्या प्लान बनाया था जो चंदा चोरी के कारण फ्लॉप हो गया। अब मुस्लिम प्लान बनाया है। लेकिन इस बार उप्र में AIMIM ही नजर आएगी।
असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उ प्र में मुसलमानों के हालात बहुत खराब है। 3-4% मुसलमान ही ग्रेजुएशन तक पहुंच रहे है और मुसलमानों की शैक्षणिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है।
जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर और ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होने छात्रों के भविष्य के लिए जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर को बुलडोजर किये जाने की जगह रेगुलराइज करने की मांग की है।
गौरतलब है कि रामपुर में स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के अवैध हिस्से को गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। रामपुर जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए नोटिस में यूनिवर्सिटी के डीन को 15 दिन का समय दिया गया है। जिसके बाद अवैध इमारत को नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट- गौरव सैनी/सोनू सिंह


