








































बेहट/सहारनपुर। सहारनपुर के बेहट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर के पास से गुजरने वाली शाकंभरी खोल (बरसाती नदी) में अचानक पानी का तेज बहाव आने से श्रद्धालुओं और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
अचानक नदी में पानी बढ़ने के बाद श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सक्रिय हो गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं को नदी के आसपास जाने से रोक दिया और उन्हें बाबा भूरादेव मंदिर परिसर में सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया। पुलिस लगातार लोगों को सावधानी बरतने की अपील कर रही है।
मिर्जापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने मौके पर पहुंचकर एनाउंसमेंट के जरिए श्रद्धालुओं को अलर्ट किया। उन्होंने लोगों से नदी के तेज बहाव से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की कुल 28 सीटों पर हुए विधान परिषद चुनाव (MLC Election)...
October 28, 2026Agra: शिक्षक एमएलसी चुनाव नतीजे आ चुके है। दो दिन चली गिनती में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की...
October 28, 2026Motorola: स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन की मांग लगातार बढ़ रही है, और Motorola ने इसी रुझान को ध्यान में रखते...
October 28, 2026गाजियाबाद: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना आसान नहीं है। नौकरी, पढ़ाई और रोजमर्रा की व्यस्तताओं के बीच कई...
October 28, 2026जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को...
नई दिल्ली: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक...
Agra: शिक्षक एमएलसी चुनाव नतीजे आ चुके है। दो दिन चली गिनती...
Motorola: स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन की मांग लगातार बढ़...