संभल में कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षित और सुलभ यात्रा की तैयारियां की जा रही है। संभल के विभिन्न क्षेत्रों में CCTV से निगरानी करने की योजना है। 85 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे। सभी थानों में पीस मीटिंग के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
संभल में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 30 जुलाई से शुरू होने वाले इस आयोजन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति, और चिकित्सा सुविधाएं तैनात की गई हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV, ड्रोन से निगरानी और सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
संभल में कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन और सुरक्षा के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यात्रा मार्गों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। पैदल कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 6 फीट और डाक कांवड़ की 10 फीट तय की गई है। डीजे का साउंड 75 डेसिबल तक सीमित रखा जाएगा और उस पर केवल धार्मिक भजन ही बजेंगे।
यात्रा के दौरान त्रिशूल, भाला जैसे धारदार हथियारों पर रोक लगाई गई है। यात्रियों की आस्था और व्यवस्था की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी होटल, ढाबे और फूड स्टॉलों को संचालकों और मालिकों के नाम व मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है।
हाईवे पर कांवड़ियों के लिए अलग लेन की व्यवस्था की गई है और आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर मेडिकल रिलीफ, एम्बुलेंस और पर्याप्त डॉक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
रिपोर्ट- फिरोज आलम/सोनू सिंह

