Sambhal: जनपद में मस्जिद गिराने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। संभल जनपद में के एचौड़ा कबोह थाना क्षेत्र के कुतुबपुर सकता गांव में आबादी की जमीन पर बनी मस्जिद को गिराया जाएगा। मस्जिद 130 निर्माण 130 वर्गमीटर में किया गया है। शिकायत के बाद प्रशासन ने मस्जिद गिराने के लिए नोटिस जारी किया था। गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर 17 लेखपाल मस्जिद को गिराने के लिए पहुंचे।
यह है पूरा मामला
मस्जिद का निर्माण उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की अनुमति के बिना कराया गया था। संभल प्रशासन की तरफ से नोटिस के जरिए मस्जिद के मुतवल्ली इराशाद से निर्माण की अनुमति के संबंध में जरुरी दस्तावेज मांगे गए थे। तय समय सीमा के अंदर मस्जिद के मुतवल्ली प्रशासन को मस्जिद से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद उपजिलाधिकारी विकास चंद्र और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में 17 लेखपालों की एक टीम निर्माण को गिराने के लिए मौके पर पहुंची। Sambhal
आबादी की जमीन पर कब्जा
संभल जनपद के कुतुबपुर सकता गांव में आबादी की जमीन पर बनी मस्जिद को गिराने के लिए टीम मौके पर पहुंची। गांव की गाटा संख्या 57क में बनी मस्जिद की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की यह कार्रवाई सामने आई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मस्जिद का नया निर्माण कराया गया था। मस्जिद निर्माण को लेकर मस्जिद के मुतवल्ली से जरुरी दस्तावेज मांगे गए थे। इस मामले में उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड से भी जांच कराई गई। जांच में निर्माण से जुड़ी किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। Sambhal
एसडीएम की अगुवाई में कार्रवाई
एसडीएम के अगुवाई में कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उनके साथ एचौड़ा कबोह थाना पुलिस और जनपद प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। किसी प्रकार के टकराव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। जबकि इस कार्रवाई के संबंध में मस्जिद के मुतवल्ली समेत सभी लोगों को सूचित कर दिया गया है। गुरुवार सुबह से कुतुबपुर सकता गांव में पुलिस प्रशासन ने डेरा जमाया हुआ है। Sambhal
यह भी पढ़ें- SambhalNews: एक अरब का स्कैम 59 साल पुराना फर्जीवाड़ा संभल में सरकार ने कब्जा मुक्त कराई 38 बीघा जमीन; पूरी कहानी

























