Santkabirnagar News: ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत बेलहरकला थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता का मोबाइल बरामद करने के दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने चलाई गोली। पुलिस की गोली से दोनों आरोपी घायल हो गए।

संतकबीरनगर जनपद पुलिस के अनुसार बेलहरकला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी का शव कब्रिस्तान के पास पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी मिली लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू और मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस जब आरोपियों को साथ लेकर मृतका का मोबाइल बरामद कराने के लिए दोनों को साथ लेकर गई हुई थी

निशानदेही के दौरान मौका पाकर दोनों आऱोपियों ने भागने की कोशिश की। आरोपियों को मौके से भागता देख पुलिस ने गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सफल कार्रवाई करने वाली बेलहर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

रिपोर्ट- मिथिलेश कुमार धुरिया/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version