शाहजहांपुर में कल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में घुसकर दबंगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई, यही नहीं दबंगों द्वारा यूनिट में तैनात नर्सिंग की छात्रा के साथ अभद्रता और मारपीट भी की गई,घटना के बाद मेडिकल कॉलेज स्टाफ आक्रोशित हो गया दबंग के विरुद्ध छात्राओं ने जमकर नारीवादी की और हड़ताल पर जाने की धमकी दी फिलहाल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा समझाने पर स्टाफ अपने काम पर लौट गया अब मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात की जा रही है |

उपरोक्त घटना सरस्वती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय शाहजहांपुर में स्थापित डायलिसिस यूनिट की है. जहां मदनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग बीमारी से ग्रसित अपने लड़की की डायलिसिस करवाने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, जहां नर्सिंग छात्र के साथ वाद विवाद हो गया. इसके बाद डायलिसिस करने वाली युक्ति के परिजनों ने अपने गुंडो को मौके पर बुला लिया.,तीन गाड़ियों से पहुंचे दबंगों ने पहले नर्सिंग छात्र के साथ मारपीट की और आवडता करने के बाद डायलिसिस यूनिट में जंग का हंगामा और तोड़फोड़ की

दबंग की दबंगई का यह आलम रहा कि उन्होंने यूनिट के दरवाजे तोड़ दिए और जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ और हंगामा करने के बाद आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए,दबंगों द्वारा नर्सिंग की छात्रा के साथ मारपीट करने की सूचना जैसे ही मेडिकल कॉलेज स्टाफ को लगी नर्सिंग के समस्त छात्र-छात्राएं प्रांगण में एकत्रित हो गए और दबंगों के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को लिखित शिकायत देकर हड़ताल पर जाने की बात कही काफी समझाने बुझाने के बाद नर्सिंग स्टाफ काम पर लौट गया

वहीं मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश कुमार का कहना है कि नरसिंह की छात्र जो की डायलिसिस यूनिट में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है उसके द्वारा शिकायत की गई की एक लड़की का डायलिसिस करने पहुंचे उसके परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है शिकायत के बाद जैसे ही नरसिंह की छात्रा यूनिट वापस पहुंचे तब तक तीन गाड़ियों से दबंग पहुंचे और उन्होंने डायलिसिस यूनिट में जमकर तोड़फोड़ की उपरोक्त पूरी घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी की द्वार अपने कब्जे में ले ली है मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अपने स्तर से पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही जरूर करेगा |
रिपोर्ट : अरविन्द त्रिपाठी (शाहजहांपुर ) काजल कुमारी
#ShahjahanpurNews #UPNews #UttarPradeshNews #MedicalCollege #HospitalNews #DialysisUnit #BreakingNews


