उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पुलिस ने विद्युत पोल से चोरी करने वाले चतुर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विद्युत तार, तार काटने के उपकरण में घटना में प्रयुक्त दो टाटा पिकअप भी पुलिस ने बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी साजिद का भाई मेरठ में बिजली विभाग में ठेकेदारी करता है।
शामली पुलिस क्षेत्र की बाबरी पुलिस ने विद्युत पोल से तार चोरी करने वाले शातिर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग रात के समय में विद्युत लाइन के बड़े-बड़े पोल से तार चोरी की वारदात करता था। पुलिस ने आज विद्युत तार चोरी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने चोरी किए गए विद्युत तार व घटना में प्रयुक्त की जा रही दो टाटा पिकअप वाहन बरामद की है।
पकड़े गए अभियुक्तगण ने बताया कि करीब 8 से 9 दिन पूर्व उन्होंने ग्राम हाथी करौदा और ग्राम कुरमाली के जंगल से विद्युत तार चोरी किए थे, इसके अतिरिक्त दो माह पहले ग्राम कंजरहेडी एवं करीब तीन दिन पूर्व ग्राम बनतीखेड़ा के जंगल से ट्यूबवेल के केबल व कट आउट चोरी किए गए थे। पकड़े गए अभियुक्त गण ने बताया कि वह यह सारा माल दिल्ली में एक कबाड़ी के यहां बेच देते थे।
जिन तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें नदीम पुत्र तनवीर मोहल्ला गौंडा थाना जाफराबाद नई दिल्ली, साजिद पुत्र जमील निवासी खाई खेड़ा थाना ककरौली जनपद मुज़फ्फरनगर, अब्दुल आहद पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी गली नंबर 24 मोहल्ला धर्मपुरी थाना उस्मानपुर नई दिल्ली शामिल है। पकड़े गए अभियुक्तगण साजिद का भाई बिजली विभाग में मेरठ में ठेकेदारी का काम करता है।
पूरे मामले पर एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जो हमारा इकोनामिक कॉरिडोर नया बना है उसके किनारे किनारे पिछले महीने से इस महीने तक लगभग 6 चोरियां कारित हुई थी, एक इसमें जो में सप्लाई है तार की उसको काटकर ये लोग तार ले गए थे और भारी मात्रा में तार की कटिंग हुई थी कई कई खम्बो से तार गायब कर दिया गया था इस मामले पर बाबरी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस तरह की कई घटनाएं इन लोगों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में कारित की है, सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ट्रैक हुआ की चार गाड़ियां इसमें लाई गई थी। चोरी का सामान गाड़ी के द्वारा दिल्ली में एक बिचोलिया के माध्यम से सारा सामान बेच देते थे।
पुलिस के अनुसार यह एक बड़ा पेशेवर गैंग है, इसमें कुल मिलाकर आठ लोग शामिल हैं। पुलिस ने अभी गैंग के सरगना शहनवाज समेत तीन चोरो को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच लोग अभी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि अन्य को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


