Unnao: में हाईवे किनारे एक बक्से में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अचलगंज से उन्नाव जाने वाले हाईवे पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने संदिग्ध हालत में बक्सा मिला। बक्से के अंदर करीब 25 वर्षीय युवक का शव था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटनास्थल ललऊ खेड़ा पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है।
उन्नाव में मंगलवार रात हाईवे किनारे बक्से में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में अचलगंज से उन्नाव जाने वाले हाईवे पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने की है। पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को रात करीब 10 बजे संदिग्ध बक्सा रखे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से की जांच की तो उसमें करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस तत्काल शव को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बक्से में युवक के शव के साथ कपड़े और कंबल भी मिले हैं। शव पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान कराने के लिए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि बक्सा वहां कब और किसके जरिए पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल युवक की पहचान और मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- तिजोरी तक पहुंचने के लिए ड्राइवर ने पहले नौकरानी को प्रेम जाल में फंसाया
सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अचलगंज से उन्नाव जाने वाले हाईवे पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने वाली लेन में एक संदिग्ध बक्सा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बक्से में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में जांच सहित अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
























