Trending Topics:

uttarpradeshnews: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनके काम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना की। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दृढ़ नेतृत्व और निरंतर प्रयासों के कारण प्रदेश तेजी से विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राजनाथ सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि योगी आदित्यनाथ को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए निरंतर शक्ति एवं ऊर्जा प्रदान करें।

सीएम योगी के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में कहा कि मथुरा के विकास से जुड़े मठ से मुख्यमंत्री योगी की चर्चा में हमेशा सकारात्मक अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा के विकास को लेकर दोनों की सोच एक जैसी है और मुख्यमंत्री हर समय सहयोग के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, भाजपा सांसद रवि किशन ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version