Varanasi Cantt रेलवे स्टेशन पर मिली लावारिस बैग, खोलकर देखा तो सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश - Nation27 >

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में रेलवे स्टेशन (Varanasi Cantt) पर चेकिंग के दौरान जीआरपी की टीम को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक लावारिस बैग मिली जिसकी सच्चाई सामने आई तो सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए।

दो लावारिस बैग से शराब की बोतलें बरामद

दरअसल काशी साइड स्थित स्टेशन नेम प्लेट के पास दो लावारिस बैग बरामद किए। बैगों की जांच के लिए जब उसे खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। दोनों बैग में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। शराब की ये बोतलें 20 सितंबर को चेकिंग अभियान के दौरान मिली।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान दोनों बैग संदिग्ध हालत में पड़े मिले। आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसका दावेदार नहीं मिला। इसके बाद जीआरपी टीम दोनों बैगों को थाने ले आई। तलाशी लेने पर बैगों से 750 एमएल की आठ और 375 एमएल की 21 बोतलें बरामद हुईं।

जीआरपी ने की कार्रवाई

जीआरपी के अनुसार, शराब की तस्करी के लिए ले जाए जाने की आशंका है। प्राथमिक तौर पर संभावना जताई जा रही है कि तस्कर शराब को बिहार ले जाने की तैयारी में थे। चेकिंग टीम की गतिविधि देखकर तस्कर बैग छोड़कर फरार हो गए होंगे।

जीआरपी ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बैग छोड़ने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा सके। पुलिस अन्य स्रोतों से भी मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: हरेंद्र शुक्ला

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version