Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी करने वाले आरोपी को लंका पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अस्सी नाला के पास रविंद्रपुरी इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता काशी विद्यापीठ की छात्रा है। सोमवार सुबह वह ऑटो से कहीं जा रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक मेहंदुद्दीन ने उसके साथ छेड़खानी की गई थी। घटना की शिकायत छात्रा द्वारा पुलिस को दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद लंका थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का निवासी है और वर्तमान में मिर्जापुर के चुनार में रह रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार देर रात अस्सी नाला के पास उसकी घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। Varanasi
पुलिस एनकाउंटर
पुलिस के अनुसार, मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय आरोपी ने फैंटम दस्ते की हिरासत से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे दोबारा दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Varanasi
यह भी पढ़ें- ‘बुलेटप्रूफ में ही मारेंगे’ अमिताभ और अभिषेक को लेकर गोल्डी ढिल्लों की धमकी
जीरो टॉलरेंस
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया है। आगे की कार्रवाई की के लिए लंका पुलिस थाने के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि छात्रा के साथ हुई घटना के बाद वाराणसी पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई। प्रदेश सरकार की जीरो टालरेंस की पॉलिसी पर चलते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। Varanasi

























