भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा चौघानपाटा, अल्मोड़ा में भाजपा अध्यक्ष एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
युवा कांग्रेस ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में किसी भी नेता के खिलाफ अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह वही सरकार है जो जुमलों की राजनीति करती है और युवाओं, छात्रों, किसानों, महिलाओं, दलितों तथा समाज के हर वर्ग के साथ विश्वासघात कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर जवाब देने के बजाय भाजपा नेता लगातार मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हिमालय में जलवायु संकट के संकेत, ठंडक देने वाले कण घटे, तापमान बढ़ने की आशंका
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि हम राहुल गांधी के न्याय के विचार और संविधान की रक्षा की लड़ाई के न्याय योद्धा हैं। जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई सड़क से सदन तक लगातार जारी रहेगी ।


