मसूरी कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार गौरव (25), पुत्र बबलू, निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश घायल हो गया। गनीमत रही कि कार में वह अकेला था और हादसे में उसकी जान बच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को खाई से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैर में चोट आई है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार कार संख्या UP16CQ4264 जीरो प्वाइंट से नीचे की ओर जा रही थी। चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।
हादसे में कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। एसयूवी कार की इंजन और पूरी बाड़ी टूट गई है। सफेद रंग की एसयूवी कार से बाहर निकले युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। मसूरी पुलिस को क्रेन द्वारा खींचकर बाहर निकाला गया है।
युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जीरो पाइंट से आगे बढ़ते हुए कार का स्टेयरिंग अचानक से जाम हो गया। जिसके बाद कार पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही की युवक को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। युवक के परिजनों उत्तराखंड के मसूरी शहर पहुंच रहे हैं। फिलहाल छतिग्रस्त कार को पुलिस ने थाने में खड़ा किया हुआ है।























