हरिद्वार को धर्मनगरी के नाम से भी जाना जाता है। देश-विदेश से हिंदू श्रद्धालु यहां हर की पौड़ी पर आकर पुण्य स्नान करते है। इन दिनों हर की पौड़ी पर किसानों का चिंतन शिविर चल रहा है। चिंतन शिविर के स्टेज पर महिलायें फिल्मी गानों पर ठुमके लगा रही हैं। फिल्मी गानों पर महिलाओं का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास आयोजित किसान चिंतन शिविर में स्टेज डांसर के ठुमकों का वीडियो वायरल हो रहा है। हरिद्वार के वीआईपी घाट के बाहर तमाम किसान यूनियनों का चिंतन शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन अनाज, बीकेयू क्रांति समेत कई संगठनों से जुड़े किसान शामिल हुए।
किसान चिंतन शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं पर चर्चा करके उनका समाधान निकालना था। लेकिन इस दौरान दूर-दराज से आए किसानों के मनोरंजन का भी भरपूर इंतजाम किया गया था। किसान चिंतन शिविर में फिल्मी गानों पर महिला डांसरों के ठुमके देखने को मिले। हर की पौड़ी के पास आयोजित कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब हरिद्वार के लोग इस कृत्य को धर्मनगरी की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं।
रिपोर्ट- आशीष मिश्रा (हरिद्वार)/सोनू सिंह

