स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा के विकासखंड कोटाबाग के चकलुवा क्षेत्र स्थित शहीद ध्यान सिंह बसेड़ा राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक राम सिंह बोरा, प्रधानाचार्य कौस्तुभ चंद्र जोशी, PTA अध्यक्ष खीम राम सहित विद्यालय के सम्मानित शिक्षक, सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर भारत माता के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मनोज पाठक ने उन्हें उन वीर सपूतों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान के बारे में बताया, जिन्होंने देश का गौरव तथा भारत माता की आन, बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि देश के वीर शहीदों का जीवन हमें राष्ट्रहित, देशप्रेम, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी को इन महान राष्ट्रनायकों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
रिपोर्ट- नीरज तिवारी/ सोनू सिंह


