नैनीताल स्थित सरोवर नगरी स्थित अयारपाटा वार्ड में अजगर मिलने से आसपास के लोगों में यह खबर चर्चा का विषय बन गई। अजगर मिलने की खबर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अजगर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग मौके पर पहुंचने लगे।
यह पहली बार देखा जा रहा है कि अयारपाटा क्षेत्र यानी नैनीताल में अजगर मिला है।अजगर का मिलना लोगों के लिए आश्चर्य वाली खबर बनी हुई है। नगर पालिका के सभासद एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जगाती ने सूझबूझ के साथ अजगर को जिंदा पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया।
अजगर जंगल की तरफ या कही अन्य स्थान में जाकर छिप जाता तो निकट भविष्य में खतरा बन सकता था। लेकिन सभासद मनोज जगाती ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को पकड़कर उसे सुरक्षित हाथों में पहुंचा दिया। मनोज जगाती की चारो तरफ प्रसंशा हो रही है। उन्होंने एन वक़्त मौके पर अजगर को देख लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजगर किसी वाहन में तराई क्षेत्र से आ गया होगा। यहां इस क्षेत्र में होटलों, रिसॉर्ट आदि की संख्या भी अधिक है। कयास लगाये जा रहे हैं कि अजगर कोई न कोई वाहन से ही इस क्षेत्र में पहुंचा होगा। समय रहते अजगर को सावधानी से पकड़ कर वन विभाग को सौप दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार नैनीताल व उसके आसपास पिछले कुछ वर्षों में किंग कोबरा भी देखे गए हैं। गर्म जलवायु वाले वन्य जीवों के यहां पहुंचने से प्रतीत होने लगा है कि अब तराई भाभर के वन्य जीवों का यहाँ पहुंचना शुरू हो गया है।
जिसके चलते सांप और विषैले जानवरों से सतर्क रहने की जरूरत बढ़ गई है। बहरहाल अजगर की खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई। अजगर देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। फिलहाल अजगर द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने की खबर सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट- ललित जोशी (नैनीताल)/सोनू सिंह


