रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 अभ्यर्थियों ने ठोकी दावेदारी
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है। जिले में कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए 1103 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें पुरुष वर्ग के 20 पदों के लिए 917 जबकि महिला वर्ग के 4 पदों के लिए 186 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें दौड़, लंबी कूद, बॉल थ्रो और शारीरिक मापदंडों की जांच शामिल होगी। प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने की तैयारी की गई है।

युवाओं में भर्ती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी शारीरिक क्षमता साबित करने के लिए मैदान में उतरेंगे।
रूद्रप्रयाग- उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में बेरोजगारी का आलम इस कदर है कि छोटे से रुद्रप्रयाग जनपद में होमगार्ड के 20 पदों पर 917 तो महिलाओं के 4 पदों के लिए 186 महिलाओं ने आवेदन किया है। इन दिनों रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में यह भर्ती प्रक्रिया सम्पन हो रही है।
पहाड़ों में होमगार्ड के जवान अनेक भूमिकाओं में नज़र आते हैं। खासकर रुद्रप्रयाग की बात करें तो केदारनाथ यात्रा में यह होमगार्ड जवान अहम भूमिका निभाते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से इन दिनों उत्तराखंड में होमगार्ड के जवानों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तराखंड के 13 राज्यों में उत्तराखंड सबसे छोटे जिलों में दूसरे नंबर पर आता है। यहां के लिए होमगार्ड के 20 पद निकले हैं और इन 20 पदों के लिए 917 युवाओं ने आवेदन किया है।

#Rudraprayag #UttarakhandNews #HomeGuardRecruitment #UttarakhandJobs #GovtJobs #RecruitmentNews #YouthPower #BreakingNews


