पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया है कि उन पर हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में चोट लगी है। घटना के बाद उन्होंने अपनी चोट की तस्वीरें भी साझा कीं और कहा कि उनके साथ हिंसक व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है उन्के सर पर किसी गोल भीर वस्तु से हमला किया गया है जैसे की पत्थर या फिर गेंद

कल्याण बनर्जी के इस दावे के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। टीएमसी नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक विरोध के नाम पर हिंसा किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कल्याण बनर्जी का हमला वाला दावा पूरी तरह से “ड्रामा” है। बीजेपी का आरोप है कि जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के दावे किए जा रहे हैं।


