देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति और हुंडई ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही भारत में नई कार खरीदना अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है।
अलग-अलग मॉडल के अनुसार बढी कीमत
मारुति सुजुकी ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में अधिकतम 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं हुंडई ने भी अपने चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में यह वृद्धि अलग-अलग मॉडलों और वेरिएंट के अनुसार लागू होगी।
लागत में वृद्धि
हालांकि मॉडल और वेरिएंट के अनुसार कार की कीमत बढ़ाई गई हैं। कच्चे माल की कीमतों, उत्पादन लागत और परिचालन खर्च में लगातार वृद्धि के कारण कीमतों में संशोधन करना आवश्यक हो गया है। हालांकि कंपनियों का दावा है कि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम से कम पड़े, इसके लिए बढ़ोतरी को सीमित रखने की कोशिश की गई है।
अन्य कार कंपनी भी बढ़ा सकती है कीमत
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि स्टील, एल्युमीनियम और अन्य ऑटो पार्ट्स की लागत बढ़ने के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स और संचालन खर्च में इजाफा भी वाहन निर्माताओं पर दबाव बना रहा है। ऐसे में आने वाले समय में अन्य वाहन कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।
1 जून से पहले बुक कराने वालों को फायदा
नई कीमतों के लागू होने से उन ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा जो जून महीने में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे खरीदारों को अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। 1 जून से पहले जो ग्राहकों कार की बुकिंग करा चुके हैं उन्हें पहले की कीमत में कार दी जाएगी।


