🔔 Latest News ✕
Lucknow: कातिल निकला गोल्ड मेडलिस्ट, पार्किंग विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर की थी हत्या
Lucknow: कातिल निकला गोल्ड मेडलिस्ट, पार्किंग विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर की थी हत्या Oct 28, 2026
‘बार-बार मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं’, Mayawati के जवाब पर छलक पड़े आकाश आनंद के आंसू, सुनाई पूरी कहानी
‘बार-बार मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं’, Mayawati के जवाब पर छलक पड़े आकाश आनंद के आंसू, सुनाई पूरी कहानी Oct 28, 2026
Rahul Gandhi के जामिया दौरे से बढ़ा सियासी तनाव, कैंपस में धारा 163 लागू
Rahul Gandhi के जामिया दौरे से बढ़ा सियासी तनाव, कैंपस में धारा 163 लागू Oct 28, 2026
MLC Election में वाराणसी में BJP हारी, बेंगलुरु-पटना में बड़ा खेल, कर्नाटक में कांग्रेस फेल
MLC Election में वाराणसी में BJP हारी, बेंगलुरु-पटना में बड़ा खेल, कर्नाटक में कांग्रेस फेल Oct 28, 2026
Agra: शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर रोने वाले आकाश अग्रवाल की जीत, वीडियो हुआ था वायरल
Agra: शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर रोने वाले आकाश अग्रवाल की जीत, वीडियो हुआ था वायरल Oct 28, 2026
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी पर फोकस
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी पर फोकस Oct 28, 2026
फिटनेस को लेकर युवाओं में बढ़ी दिलचस्पी, गाजियाबाद के जिम में आधुनिक सुविधाओं पर जोर
फिटनेस को लेकर युवाओं में बढ़ी दिलचस्पी, गाजियाबाद के जिम में आधुनिक सुविधाओं पर जोर Oct 28, 2026
Gorakhpur: शिक्षक MLC चुनाव में कांटे की टक्कर, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटकर 224 वोट! 10 हजार मतपत्रों की गिनती बाकी
Gorakhpur: शिक्षक MLC चुनाव में कांटे की टक्कर, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटकर 224 वोट! 10 हजार मतपत्रों की गिनती बाकी Oct 28, 2026
करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा में न भूलें ये 2 मंत्र, अखंड सौभाग्य की है मान्यता
करवाचौथ पर चंद्रमा की पूजा में न भूलें ये 2 मंत्र, अखंड सौभाग्य की है मान्यता Oct 28, 2026
Ghaziabad: जिम की दोस्ती बनी साजिश की वजह, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला
Ghaziabad: जिम की दोस्ती बनी साजिश की वजह, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला Oct 28, 2026
Kushinagar में बेकाबू बस का कहर, लड़की की मौत, डेढ़ दर्जन राहगीर घायल
Kushinagar में बेकाबू बस का कहर, लड़की की मौत, डेढ़ दर्जन राहगीर घायल Oct 27, 2026
UP MLC Election बीजेपी-सपा के बीच क्यों बना प्रतिष्ठा का सवाल, कहां से कौन आगे ?
UP MLC Election बीजेपी-सपा के बीच क्यों बना प्रतिष्ठा का सवाल, कहां से कौन आगे ? Oct 27, 2026
Bijnor: भतीजा ही निकला चाचा का कातिल, जमीन विवाद के बाद 3 लाख रुपये में सुपारी देकर करा दी हत्या
Bijnor: भतीजा ही निकला चाचा का कातिल, जमीन विवाद के बाद 3 लाख रुपये में सुपारी देकर करा दी हत्या Oct 27, 2026
2002 से 2022, Uttar Pradesh में कौन किस पर पड़ा भारी, 5 विधानसभा चुनाव के नतीजे, देखिए वोट शेयर का गुणा-गणित
2002 से 2022, Uttar Pradesh में कौन किस पर पड़ा भारी, 5 विधानसभा चुनाव के नतीजे, देखिए वोट शेयर का गुणा-गणित Oct 27, 2026
Hapur: गंगा स्नान के लिए जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
Hapur: गंगा स्नान के लिए जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत Oct 27, 2026
Rahul Gandhi की रैली को पदयात्रा से जवाब, 1 नवबंर को देश की सड़कों पर उतरेंगे BJP के ‘धुरंधर’
Rahul Gandhi की रैली को पदयात्रा से जवाब, 1 नवबंर को देश की सड़कों पर उतरेंगे BJP के ‘धुरंधर’ Oct 27, 2026
Lucknow: तिहरे हत्याकांड के बाद शव रखकर प्रदर्शन, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित
Lucknow: तिहरे हत्याकांड के बाद शव रखकर प्रदर्शन, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित Oct 27, 2026
MLC Vote Counting Live: 11 सीटों पर आज फैसले की घड़ी, सुबह से मतगणना शुरु
MLC Vote Counting Live: 11 सीटों पर आज फैसले की घड़ी, सुबह से मतगणना शुरु Oct 27, 2026
Greater Noida में एनकाउंटर, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी बदमाश
Greater Noida में एनकाउंटर, पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी बदमाश Oct 26, 2026
25 गांव, 6 हजार एकड़ जमीन और किसानों का विरोध! New Gorakhpur पर सरकार को सपा नेता का अल्टीमेटम
25 गांव, 6 हजार एकड़ जमीन और किसानों का विरोध! New Gorakhpur पर सरकार को सपा नेता का अल्टीमेटम Oct 26, 2026

Home टेक्नोलॉजी स्ट्रीट शॉपिंग, थ्रिलिंग राइड्स और लग्जरी लाइफ, जानिए क्यों हांगकांग-मकाऊ हैं भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद 
टेक्नोलॉजी

स्ट्रीट शॉपिंग, थ्रिलिंग राइड्स और लग्जरी लाइफ, जानिए क्यों हांगकांग-मकाऊ हैं भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद 

Share
हांगकांग स्थित डिज्नीलैंड रिजॉर्ट
Share

विदेश यात्रा की योजना बनाते समय भारतीय पर्यटक अक्सर ऐसी जगह तलाशते हैं, जहां कम दिनों में अधिक से अधिक घूमने को मिले, परिवार और बच्चों के मनोरंजन के पर्याप्त साधन हों, शॉपिंग अच्छी हो और सबसे महत्वपूर्ण कि भारतीय एवं शाकाहारी भोजन आसानी से मिल सके। बता दें कि हांगकांग और मकाऊ की यात्रा एक आकर्षक टूर साबित हो सकता है।

चीनी संस्कृति का अनूठा संगम

एक तरफ हांगकांग अपनी गगनचुंबी इमारतों, विक्टोरिया हार्बर, डिज्नीलैंड, ओशन पार्क, केबल कार, स्ट्रीट मार्केट और शानदार सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रसिद्ध है, तो दूसरी तरफ मकाऊ में पुर्तगाली और चीनी संस्कृति का अनूठा संगम, भव्य रिसॉर्ट, मनोरंजन, ऐतिहासिक इमारतें और यूरोपीय अंदाज भारतीय पर्यटकों को एक बिल्कुल अलग अनुभव देते हैं।

कैसिनो लिसबोया

आखिर भारतीयों को क्यों पसंद आता है हांगकांग-मकाऊ?

हांगकांग की सबसे बड़ी खूबी इसका विविध अनुभव है। यहां बसे आधुनिक शहर समुद्र, पहाड़, द्वीप, पुराने बाजार और पारंपरिक चीनी संस्कृति एक ही यात्रा में देखने को मिल जाती है। यहां अंग्रेजी व्यापक रुप से बोली जाती है। सड़क पर बने संकेतक भी अक्सर अंग्रेजी व चीनी दोनों भाषाओं में देखे जा सकते हैं। यही कारण है कि भारतीय यात्रियों के लिए घूमना अपेक्षाकृत सुविधाजनक रहता है।

शहर का एमटीआर नेटवर्क, बसें, ट्राम और फेरी पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी सहूलियत देते हैं, जबकि मकाऊ इसकी तुलना में एक अलग अनुभव देता है। यहां चीनी संस्कृति के बीच पुर्तगाली वास्तुकला और यूरोपीय माहौल देखने को मिलता है। मकाऊ के पुराने इलाकों से लेकर आधुनिक कोटाई स्ट्रिप तक कुछ किलोमीटर में ही शहर के दो बिल्कुल अलग रूप दिखाई देते हैं। मकाऊ पर्यटन विभाग भी यहां चीनी-पुर्तगाली विरासत ताइपा और कोलोआन जैसे क्षेत्रों को प्रमुख पर्यटन अनुभवों में शामिल करता है।

बच्चों की पहली पसंद हांगकांग डिज़्नीलैंड

परिवार के साथ हांगकांग जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए हांगकांग डिज़्नीलैंड यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा सकता है। बच्चों के लिए डिज़्नी के लोकप्रिय किरदार और विभिन्न थीम पर आधारित आकर्षण तो हैं ही, बड़ों के लिए भी यह पूरा दिन बिताने वाला अनुभव है। वर्ल्ड ऑफ फ्रोजन, टॉय स्टोरी लैंड और मार्वल-थीम पर आधारित टुमॉरोलैंड जैसे क्षेत्र विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। रात का शो भी डिज़्नीलैंड यात्रा का महत्वपूर्ण आकर्षण है। आधिकारिक पर्यटन सामग्री में पांच दिवसीय पारिवारिक यात्रा कार्यक्रम में पूरा एक दिन डिज़्नीलैंड के लिए रखने की सलाह दी गई है।

ओशन पार्क – मनोरंजन के साथ प्रकृति और समुद्री दुनिया

ओशन पार्क, हांगकांग भी बच्चों और परिवारों के लिए प्रमुख आकर्षण है। यहां रोमांचक झूलों और मनोरंजक सवारियों के साथ समुद्री जीवों, पेंगुइन, सी-लायन और पांडा को करीब से देखने का अवसर मिलता है। मनोरंजन और जीव-जगत से जुड़ी रोचक जानकारियों का यह अनूठा मेल ओशन पार्क को केवल एक मनोरंजन पार्क ही नहीं, बल्कि बच्चों और परिवारों के लिए ज्ञानवर्धक अनुभव भी बनाता है।

द पीक ट्रेम

द पीक ट्रेम

द पीक से हांगकांग का अद्भुत नज़ारा हांगकांग की यात्रा विक्टोरिया पीक के बिना अधूरी मानी जाती है। ऊंचाई से गगनचुंबी इमारतों, विक्टोरिया हार्बर और आसपास के द्वीपों का दृश्य खासकर शाम के समय बेहद आकर्षक दिखाई देता है। इसके अलावा विक्टोरिया हार्बर के खूबसूरत समुद्री तट, एवेन्यू ऑफ स्टार्स और स्टार फेरी की यात्रा पर्यटकों को हांगकांग की विश्वप्रसिद्ध गगनचुंबी इमारतों और आकर्षक नगर-दृश्य को करीब से देखने का शानदार अवसर प्रदान करती है।

नोंग पिंग 360 – पहाड़ों के ऊपर रोमांचक केबल कार

नोंग पिंग 360 की केबल कार की सवारी भारतीय पर्यटकों के लिए एक और यादगार अनुभव बन सकती है। पहाड़ों और समुद्र के ऊपर से गुजरती केबल कार से नोंग पिंग विलेज पहुंचना अपने आप में आकर्षण है। यहाँ प्रसिद्ध तियान तान बुद्ध, जिसे विशाल बुद्ध प्रतिमा के नाम से भी जाना जाता है, के दर्शन किए जा सकते हैं। हांगकांग के आधिकारिक पारिवारिक यात्रा कार्यक्रम में भी नोंग पिंग 360 की यात्रा को प्रमुख और यादगार पर्यटन अनुभवों में शामिल किया गया है।

शॉपिंग पसंद है तो हांगकांग में विकल्पों की कमी नहीं

हांगकांग लंबे समय से एशिया के प्रमुख खरीदारी स्थलों में गिना जाता है। इसकी खासियत यह है कि यहां सामान्य वस्तुओं की खरीदारी पर बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं लगाया जाता। हांगकांग पर्यटन बोर्ड के अनुसार, शराब और तंबाकू जैसी कुछ विशेष वस्तुओं को छोड़कर अधिकांश वस्तुओं की बिक्री कर-मुक्त होती है। यही कारण है कि खरीदारी के शौकीन पर्यटकों के लिए हांगकांग विशेष आकर्षण रखता है।

ब्रांडेड फैशन और महंगी व शानदार खरीदारी के लिए सिम शा सुई, कॉज़वे बे और सेंट्रल जैसे इलाके काफी लोकप्रिय हैं। वहीं कम बजट में खुले बाजारों से खरीदारी पसंद करने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए लेडीज़ मार्केट और टेंपल स्ट्रीट नाइट मार्केट विशेष आकर्षण हो सकते हैं।

लेडीज़ मार्केट में कपड़े, फैशन से जुड़ी वस्तुएं, छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्मृति-चिह्न आदि मिलते हैं। वहीं टेंपल स्ट्रीट नाइट मार्केट में स्मृति-चिह्नों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्थानीय खान-पान का दिलचस्प संगम देखने को मिलता है। यहां के कई बाजारों में दुकानदारों से मोलभाव करना भी खरीदारी के अनुभव का एक मजेदार हिस्सा है।

हालांकि यह मान लेना सही नहीं होगा कि हांगकांग में हर वस्तु भारत की तुलना में सस्ती मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, सौंदर्य प्रसाधन, घड़ियां और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के अच्छे विकल्प यहां मिल सकते हैं, लेकिन खरीदारी करने से पहले भारत में उनकी कीमत और वारंटी की तुलना कर लेना समझदारी होगी।

मकाउ की खुबसुरत बिल्डिंग्स

मकाऊ में खरीदारी और महंगे ब्रांड से लेकर स्थानीय स्मृति-चिह्न तक

मकाऊ में खरीदारी का अनुभव कुछ अलग है। यहां शॉप्स एट वेनेशियन में 360 से अधिक दुकानें, शॉप्स एट लंदनर में 150 से अधिक विशेष दुकानें और गैलेक्सी प्रोमेनेड जैसे विशाल खरीदारी परिसर मौजूद हैं। सिटी ऑफ ड्रीम्स में भी 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के खरीदारी विकल्प उपलब्ध बताए जाते हैं।

मकाऊ में केवल महंगे और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की खरीदारी तक सीमित रहने के बजाय ताइपा विलेज और पुराने मकाऊ में स्थानीय स्मृति-चिह्न, चाय, बेकरी उत्पाद तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति से जुड़ी रचनात्मक वस्तुएं खरीदना अधिक यादगार अनुभव हो सकता है। यहां ऐसी कई विशेष दुकानें भी हैं, जहां मकाऊ की संस्कृति और विरासत की झलक दिखाने वाले आकर्षक स्मृति-चिह्न खरीदे जा सकते हैं।

मकाऊ में सिर्फ कैसीनो नहीं, परिवारों के लिए भी बहुत कुछ

मकाऊ को केवल कैसीनो से जोड़कर देखना इसकी अधूरी तस्वीर पेश करता है। परिवारों और बच्चों के लिए यहां मकाऊ जायंट पांडा पवेलियन, मकाऊ साइंस सेंटर, स्टूडियो सिटी वाटर पार्क, सुपर फन ज़ोन और ग्रैंड रिज़ॉर्ट डेक जैसे अनेक मनोरंजक विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा यहां के विभिन्न बड़े रिज़ॉर्ट में परिवार और बच्चों के मनोरंजन के लिए कई विशेष आकर्षण उपलब्ध हैं।

समुद्र पर बना दुनिया का सबसे लंबा क्रॉसिंग मार्ग

पर्ल रिवर डेल्टा का यह क्षेत्र व्यस्त समुद्री जहाजों का मुख्य मार्ग है। इस कॉरिडोर के बनने से हॉन्गकॉन्ग और मकाउ/जुहाई के बीच सड़क यात्रा का समय 3 घंटे से घटकर महज 30 से 45 मिनट रह गया है। सुरंग में प्रवेश और निकास के लिए समुद्र के बीचों-बीच 2 विशाल मैन-मेड द्वीप बनाए गए हैं। इसे 120 साल की सेवा अवधि, 8 तीव्रता के भूकंप और विनाशकारी समुद्री तूफानों (टाइफून) को सहने के लिए डिजाइन किया गया है।

इतिहास और वास्तुकला में रुचि रखने वालों के लिए सेनाडो स्क्वायर, सेंट पॉल चर्च के ऐतिहासिक अवशेष, पुराने चर्च और पुर्तगाली शैली की इमारतें खास आकर्षण हैं। वहीं कोटाई क्षेत्र में वेनेशियन, पेरिसियन, लंदनर और अन्य विशाल एवं भव्य रिज़ॉर्ट की जगमगाहट रात के समय पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराती है। यही विविधता मकाऊ को बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों—सभी के लिए आकर्षक पर्यटन स्थल बनाती है।

भारतीय भोजन की चिंता भी काफी हद तक दूर

विदेश घूमने वाले कई भारतीय परिवारों, विशेषकर शाकाहारी यात्रियों के सामने सबसे बड़ा सवाल भोजन का होता है। हांगकांग में इस मामले में भारतीय पर्यटकों के लिए काफी विकल्प उपलब्ध हैं। हांगकांग पर्यटन बोर्ड द्वारा सूचीबद्ध वुडलैंड्स भारतीय शाकाहारी रेस्तरां में डोसा, उत्तपम और थाली सहित अनेक भारतीय शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध हैं। यहां पूर्ण शाकाहारी भोजन के साथ जैन भोजन के विकल्प भी मिल सकते हैं। सिम शा सुई और वान चाई जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में भारतीय भोजन आसानी से उपलब्ध होना भारतीय परिवारों के लिए बड़ी सुविधा है।

इसी तरह संगीता शाकाहारी रेस्तरां में दक्षिण भारतीय व्यंजनों सहित कई शाकाहारी विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि टेंपल स्ट्रीट क्षेत्र में भारतीय और नेपाली भोजन परोसने वाले रेस्तरां भी मिल जाते हैं। मकाऊ में भी भारतीय भोजन ढूंढना बहुत मुश्किल नहीं है। मकाऊ सरकार के पर्यटन कार्यालय के अनुसार शहर में चीनी, पुर्तगाली और जापानी भोजन के साथ भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध हैं। ताल रेस्तरां, इंडो पाक करी हाउस और ज़म ज़म जैसे स्थानों पर भारतीय स्वाद के विभिन्न व्यंजन मिल सकते हैं। इसलिए शाकाहारी, जैन अथवा भारतीय भोजन पसंद करने वाले परिवार यदि यात्रा से पहले अपने होटल और उसके आसपास उपलब्ध भारतीय रेस्तरां की जानकारी जुटा लें तो भोजन उनकी यात्रा में बड़ी समस्या नहीं बनता।

स्टूडियो सिटी, मकाउ

भारतीय मुद्रा की अपेक्षा हांगकांग-मकाऊ की मुद्रा 

हांगकांग की मुद्रा हांगकांग डॉलर है, जिसका संक्षिप्त नाम एचकेडी है। इसकी विनिमय दर अमेरिकी डॉलर से जुड़ी हुई है। अगस्त 2026 की विनिमय दरों को मोटे तौर पर आधार मानें तो एक हांगकांग डॉलर करीब 12.80 भारतीय रुपये के आसपास बैठता है। इसलिए हांगकांग में 100 डॉलर मूल्य की कोई वस्तु भारतीय यात्री को लगभग 1,280 रुपये के आसपास पड़ सकती है। हालांकि बैंक, क्रेडिट कार्ड अथवा मुद्रा बदलने वाले केंद्र द्वारा ली जाने वाली विनिमय दर और शुल्क के कारण वास्तविक राशि में कुछ अंतर हो सकता है।

मकाऊ की आधिकारिक मुद्रा मकाऊ पटाका है, जिसका संक्षिप्त नाम एमओपी है। इसका मूल्य हांगकांग डॉलर से जुड़ा हुआ है। आधिकारिक तौर पर भारतीय रुपये के संदर्भ में मकाऊ पटाका और हांगकांग डॉलर के मूल्य में कोई अन्तर नहीं है। उज्बेकिस्तान, वियतनाम अथवा कुछ अन्य एशियाई देशों की तरह यहां भारतीय रुपये के बदले बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय मुद्रा मिलने का अनुभव नहीं होता। भारतीय पर्यटकों को हांगकांग और मकाऊ दोनों ही अपेक्षाकृत महंगे पर्यटन स्थल लग सकते हैं।

दिल्ली से कितना आता है पूरा हांगकांग-मकाऊ यात्रा पैकेज?

यात्रा की वास्तविक लागत यात्रा के मौसम, हवाई टिकट के किराये, होटल की श्रेणी, डिज़्नीलैंड और ओशन पार्क के प्रवेश टिकट तथा यात्रा पैकेज में शामिल गतिविधियों और सुविधाओं के अनुसार काफी बदल सकती है। व्यावहारिक रूप से दिल्ली से 5 रात/6 दिन अथवा 6 रात/7 दिन की हांगकांग-मकाऊ यात्रा के लिए हवाई टिकट सहित लगभग 90 हजार से 1.40 लाख रुपये प्रति व्यक्ति का बजट रखना उचित माना जा सकता है। अच्छे चार सितारा होटल, डिज़्नीलैंड, ओशन पार्क, मकाऊ भ्रमण, हवाई अड्डे से होटल आने-जाने की सुविधा, हांगकांग-मकाऊ के बीच फेरी अथवा बस यात्रा, नाश्ता और कुछ भोजन शामिल करने पर कुल खर्च लगभग 1.20 लाख से 1.50 लाख रुपये प्रति व्यक्ति तक पहुंच सकता है।

त्योहारी मौसम, स्कूलों की छुट्टियों, क्रिसमस-नववर्ष अथवा यात्रा से बहुत कम समय पहले हवाई टिकट बुक कराने पर यही यात्रा और महंगी हो सकती है। इसलिए किसी यात्रा पैकेज की तुलना केवल उसकी शुरुआती कीमत देखकर नहीं करनी चाहिए। यह भी देखना जरूरी है कि उसमें हवाई टिकट, सामान ले जाने का शुल्क, होटल, नाश्ता, दर्शनीय स्थलों के प्रवेश टिकट, स्थानीय आवागमन, कर और यात्रा बीमा में से क्या-क्या शामिल है।

द गैलेक्सी

क्या हांगकांग-मकाऊ परिवार और बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?

कुल मिलाकर हांगकांग और मकाऊ दोनों को सुव्यवस्थित शहरी पर्यटन स्थल माना जा सकता है। हांगकांग की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विशेष रूप से मजबूत है। यहां एमटीआर मेट्रो, बस, ट्राम और फेरी के व्यापक नेटवर्क के कारण परिवारों के लिए शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना काफी आसान रहता है। भुगतान के लिए ऑक्टोपस कार्ड और संपर्क रहित भुगतान व्यवस्था भी यात्रियों की सुविधा बढ़ाती है।

हालांकि किसी भी अन्य विदेशी यात्रा की तरह यहां भी पासपोर्ट, नकदी और कीमती सामान सुरक्षित रखना जरूरी है। अधिक भीड़ वाले पर्यटन स्थलों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखना, अधिकृत टैक्सी अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना और यात्रा बीमा लेना समझदारी है। मौसम का भी ध्यान रखना आवश्यक है। हांगकांग में विशेषकर मई से नवंबर के बीच समुद्री तूफानों की संभावना अधिक रहती है। इसलिए इस अवधि में यात्रा करने वाले पर्यटकों को स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनियों और मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

एक ही यात्रा में आधुनिक एशिया और यूरोपीय विरासत का अनुभव

हांगकांग-मकाऊ की सबसे बड़ी खूबी शायद यही है कि कुछ दिनों की यात्रा में पर्यटकों के अनुभव लगातार बदलते रहते हैं। सुबह गगनचुंबी इमारतों के बीच एमटीआर मेट्रो से यात्रा, दिन में डिज़्नीलैंड या ओशन पार्क में मनोरंजन, शाम को विक्टोरिया हार्बर से हांगकांग की जगमगाती गगनचुंबी इमारतों का खूबसूरत नजारा और अगले दिन समुद्र पार करके मकाऊ की पुर्तगाली शैली वाली गलियों और भव्य रिज़ॉर्ट के बीच जाना पूरी यात्रा में लगातार नयापन बनाए रखता है।

बच्चों को डिज़्नीलैंड, ओशन पार्क, पांडा और वाटर पार्क आकर्षित करते हैं। युवाओं के लिए खरीदारी, रात्रिकालीन मनोरंजन, फोटोग्राफी और रोमांचक गतिविधियों के कई विकल्प मौजूद हैं। वरिष्ठ नागरिक दर्शनीय स्थलों और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था का आनंद ले सकते हैं, जबकि भारतीय परिवारों को भारतीय भोजन की उपलब्धता और सुव्यवस्थित पर्यटन सुविधाएं काफी राहत देती हैं। यही कारण है कि हांगकांग और मकाऊ की संयुक्त यात्रा भारतीय परिवारों के लिए केवल एक विदेश यात्रा नहीं, बल्कि खरीदारी, मनोरंजन, खान-पान, संस्कृति और पारिवारिक आनंद का संपूर्ण अनुभव बन जाती है।

Share
Written by
Sonu Singh

सोनू सिंह पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में है। इस दौरान सहारा समय, टोटल टीवी, न्यूज नेशन और जागरण डॉट के साथ जुड़कर कार्य कर चुके है। वर्तमान में नेशन 27 में डिजिटल टीम का हिस्सा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

सम्बंधित ख़बरें
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी पर फोकस
टेक्नोलॉजीन्यूज़मोबाइललेटेस्टMobile PhonesTechnology

Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 108MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी पर फोकस

Motorola: स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन की मांग लगातार बढ़...

6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा! ₹14,249 में मिल रहा Vivo का 5G फोन
टेक्नोलॉजीन्यूज़मोबाइललेटेस्टTechnology

6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा! ₹14,249 में मिल रहा Vivo का 5G फोन

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन लेने का मन...

टेक्नोलॉजीन्यूज़लेटेस्ट

भारत की AI टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री ने दुनिया में मनवाया लोहा, 115 देशों में TCS को मिला दूसरा स्थान

नई दिल्ली रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (TCS) के क्षेत्र में भारत ने...

टेक्नोलॉजीन्यूज़भारतराज्यलेटेस्टTrending

GSLV ‘नॉटी बॉय’ ने रचा इतिहास: EOS-05 के साथ भारत को मिली अंतरिक्ष में नई ताकत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज तड़के अंतरिक्ष के क्षेत्र में...