मीरपुर में गहनों की चोरी का वीडियो वायरल महिला ने पायल चुराकर ब्लाउज में छिपाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सुनार की दुकान पर गहने देखने पहुंची महिला ने मौका पाकर चांदी की पायल चोरी कर ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला और एक लड़की गहने खरीदने के बहाने सुनार की दुकान पर पहुंचीं। इस दौरान महिला ने करीब 400 ग्राम वजन की चांदी की पायल उठा ली और उसे अपने पर्स में रख लिया।
इसके बाद जैसे ही दुकानदार गहनों का डिब्बा रखने के लिए अंदर गया, महिला ने पर्स से पायल निकाली और बड़ी सफाई से उसे अपने ब्लाउज में छिपा लिया।

CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला की यह पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।


