उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क धंसने की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में आए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अब बड़ा एक्शन लिया गया है। निर्माण में खामियां सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद कर दी है। एनएचएआई ने कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन को पूरी तरह बंद कराकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क की गुणवत्ता की जांच और सुधार का काम तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: https://nation27.com/trending/these-are-not-shiva-devotees-they-are-rioters-maulana-rashidi/
कई जगह धंस चुकी है सड़क
13 जुलाई को शुरू हुए करीब 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिनों में कई स्थानों पर सड़क धंसने की शिकायतें सामने आई थीं। बारिश के बाद एक्सप्रेसवे की हालत को लेकर सवाल उठने लगे थे।
मरम्मत कार्य के दौरान सड़क सुखाने के लिए लगाए गए बड़े पंखों को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सरकार और निर्माण व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसके बाद प्रशासन ने मौके से पंखे हटवा दिए।
निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई
मामले में एनएचएआई ने सख्त कदम उठाते हुए निर्माण एजेंसी पीएनसी इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मिंग घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा एजेंसी को भविष्य के टेंडरों से बाहर करने की कार्रवाई भी की जा रही है।वहीं, स्वतंत्र अभियंता और परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारियों पर भी दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

लेजर प्रोफिलोमीटर से होगी जांच
एनएचएआई अब एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच आधुनिक तकनीक लेजर प्रोफिलोमीटर से करा रहा है। इस जांच के जरिए सड़क की सतह और निर्माण गुणवत्ता का विस्तृत आकलन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता और सड़क को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक टोल वसूली शुरू नहीं की जाएगी।

यात्रियों को मिल रही मुफ्त सफर की सुविधा
फिलहाल लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को बिना टोल दिए सफर करने की सुविधा मिल रही है। एनएचएआई के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही टोल व्यवस्था दोबारा लागू की जाएगी। कि मरम्मत पूरी होने और सड़क सुरक्षित घोषित होने के बाद ही दोबारा टोल वसूली शुरू की जाएगी। तेजी से मरम्मत का काम कराया जा रहा है। फिलहाल यात्रियों को एक्सप्रेसवे पर मुफ्त सफर की सुविधा मिल रही है।
यह भी पढ़े:https://nation27.com/trending/meta/
रिपोर्ट | शिवम | काजल कुमारी


